MP PMSHRI Helicopter Service : 20 नवंबर से मध्य प्रदेश के 8 बड़े शहर और 3 नेशनल पार्क के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। इससे अब घंटों का सफर मिनटो में पूरा होगा। किराया भी टैक्सी के बराबर ही होगा। तो आइए जानते हैं पूरी जानाकरी…

मध्य प्रदेश सरकार और एमपी टूरिज्म प्रदेश के 8 बड़े शहर और 3 नेशनल पार्क के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रहा है। यानि कल 20 नवंबर से सिटी के लिए फ्लाइट उड़ान भरेंगे। पीएमश्री पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा के जरिए अब लोगों का घंटों का सफर मिनटों में तय होगा। इसके लिए किराया भी ज्यादा नहीं है, जितने में आप एक टैक्सी बुक करके जाएंगे, उतने पैसे में आप इसका टिकट खरीद सकते हैं।

इन 8 शहरों और 3 नेशनल पार्क में लैंड करेगी फ्लाइट

मध्य प्रदेश जिन 8 बड़े शहर और 3 नेशनल पार्क के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है उसमें 4 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, उज्जैन-जबलपुर भी शामिल हैं। इसके साथ ही तीन धार्मिक शहर ओंकारेश्वर, खंडवा अमरकंटक, चित्रकूट-मैहर सिटी में भी यह सेवा संचालित होगी। वहीं तीन जो तीन नेशनल पार्क हैं, उसमें नेशनल पार्क- कान्हा, बांधवगढ़ और सतपुड़ा शामिल हैं। जिसमें इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी शामिल है। हेलिकॉप्टर के जरिए आप राज्य के दोनों ज्योतिर्लिंग भी जा सकते हैं।

हेलिकॉप्टर सर्विस सप्ताह में 5 दिन

बता दें कि यह हेलिकॉप्टर सर्विस सप्ताह में 5 दिन चलेगी। स्टेट के अंदर यह सेवा शुरू होते ही एमपी देश में अंतरराज्यीय वायु सेवा संचालित करने वाला पहला राज्य बन जाएगा।

घंटों का सफर अब मिनटों में पूरा

  • भोपाल से पचमढ़ी की दूसीर 200 किलोमीटर है, जिसे तय करने में करीब 4 से 5 घंटे का वक्त लगता है। लेकिन हेलिकॉप्टर के जरिए भोपाल से महज 30 से 40 मिनट ही लगेंगे।
  • भोपाल से मैहर पहुंचने के लिए सड़क माग से करीब 7 से 8 घंटे लगते हैं। लेकिन इस सेवा से यह सफर अब महज एक घंटे में पूरा हो सकेगा।
  • वहीं प्रदेश के दो नेशनल पार्क- कान्हा और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अगर आप भोपाल से जाएंगे तो 5 से 6 घंटे का वक्त लगेगा। लेकिन हेलिकॉप्टर के जरिए अब आप एक घंटे पहुंच सकेंगे।

जानिए कितना होगा किराया

  • भोपाल से जबलपुर का किराया -6500
  • भोपाल से पचमढ़ी का किराया 3 से 5 हजार की बीच होगा।
  • इंदौर से उज्जैन का किराया 5000 रुपए होगा।
  • इंदौर से ओंकारेश्वर का किराया 5500 होगा।
  • उज्जैन से ओंकारेश्वर का किराया 6500 होगा।