Chhatarpur News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक नाबालिग लड़क ने इस वजह से नाराज होकर सुसाइड कर लिया कि उसके घर एसी नहीं लगा और ना ही कार है। डेढ़ महीने पहले ही उसने बीजेपी की सदस्यता ली थी।

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक 19 साल के लड़के ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। एक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज दोपहर उसका शव बरामद कर लिय गया। पुलिस ने उसकी पहचान हर्ष साहू के रूप में की है, जो 15 सितंबर की रात घर से बिना बताए अचानक गायब हो गया था। मौत को गले लगाने के पीछे की जो वजह सामने आई है वह हैरान करने वाली है। परिवार ने जब बेटे के नाराज होने का कारण सुनकर पुलिस वाले भी शॉक्ड थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 युवक का शव मिलते ही इलाके में हड़कंप

दरअसल, हर्ष साहू 15 सितंबर की रात घर से बिना बताए अचानक गायब हो गया था। अगले दिन भी नहीं लौटा तो परिवार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। 16 सितंबर को चंदला पुलिस थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने साइबर सेल की मदद से हर्ष के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करवाया तो पता चला कि थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मोबाइल सक्रिय है। जब उसकी तलाश की गई तो एक तालब के पास उसके जूते और कुछ सामान पड़ा मिला। पुलिस ने इसके बाद एसडीईआरएफ टीम और गोताखोरों को बुलाया और तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जैसे ही आज बुधवार को उसका शव मिला तो हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जा हो गई।

यह भी पढ़ें-इंदौर में लड़की ने पहले चाकू से काटा फिर खाया जहर, मौत नहीं हुई तो अपनाया खतरनाक तरीका

वह मंत्री विधायकों के साथ आता था नजर

परिवार ने बताया कि हर्ष घर में एसी न लगवाने और कार न आने से वह नाराज था। जब पिता ने कहा अभी पढ़ाई करो सब वक्त के साथ हो जाएगा। इसके बाद वह नाराज हो गया और कुछ देर बाद घर से गायब हो गया। पिता ने बताया कि वह राजनीति में अपना करियर बनाना चाहता था। इसके लिए उसने नेताओं से संपर्क भी बना लिया था। वह इलाके के विधायक और राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के साथ रहता था। इतना ही नहीं डेढ़ माह पहले उसने बीजपी आईटी सेल की सदस्यता ली थी। बता दें कि हर्ष अभी 12वीं क्लास का छात्र था।

यह भी पढ़ें, Balaghat News : 2 बहनों के बाद 2 भाइयों को भी सांप ने डस कर मार डाला

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।