CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क 'इमेजिका एक्वा' का उद्घाटन किया। यह वाटर पार्क इंदौर में 25 एकड़ में 220 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। 

Bhopal News : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मनुष्य का जल से गहरा संबंध है। पृथ्वी की उत्पत्ति से ही जीव जन्तु और मनुष्य जल के साथ जीवन व्यतीत करते हैं। स्नान से भी वही सुख मिलता है, जो माता-पिता के सानिध्य से प्राप्त होता है। हताशा और निराशा या कष्ट की स्थिति में मनुष्य के दु:ख जल के संपर्क से दूर हो जाते हैं। वाटर पार्क न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह लोगों को उमंग और ऊर्जा से भर देता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री यादव ने बुधवार को इंदौर में 220 करोड़ रुपए की लागत से 25 एकड़ क्षेत्र में निर्मित प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क 'इमेजिका एक्वा' का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, ओमप्रकाश सकलेचा आदि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता की राजधानी है। इंदौर में यह वृहद् वाटर पार्क बदलते दौर में अनुपम उपहार होगा। इंदौर अद्वितीय और आदर्श नगर है। वॉटर पार्क यहां की नई पहचान बनेगा। मुख्यमंत्री ने वॉटर पार्क प्रारंभ करने के लिए मालपानी समूह को बधाई दी। राजेश संजय और मालपानी समूह के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- MP में किया जाएगा बलराम जयंती-जन्माष्टमी का आयोजन, CM मोहन यादव के निवास पर भी होंगे कार्यक्रम

ये भी पढ़ें- लाड़ली बहना योजना 2025 में नया तोहफा! रक्षाबंधन से पहले शगुन के रूप में बहनों को मिलेगा डबल गिफ्ट?