डॉ.मोहन यादव ने कहा कि केवल बीजेपी या हिंदूवादी संगठन ही नहीं, कांग्रेस के तमाम नेता भी राहुल गांधी के बातों से असहमत हैं।

CM Mohan Yadav on Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दिए गए बयान को लेकर सदन से लेकर बाहर तक हंगामा मचा हुआ है। पीएम मोदी, उनकी कैबिनेट के अलावा पूरा बीजेपी संगठन उन पर हमलावर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भी राहुल गांधी के भाषण का विरोध किया है। डॉ.मोहन यादव ने कहा कि केवल बीजेपी या हिंदूवादी संगठन ही नहीं, कांग्रेस के तमाम नेता भी राहुल गांधी के बातों से असहमत हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को राहुल गांधी से इस्तीफा मांग लेना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी को लेकर क्या कहा डॉ.मोहन यादव ने?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की बातों से असहमति जताई है। मुझे लगता है कि राहुल गांधी से उनके इस्तीफे के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बात करनी चाहिए।