कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बच्चों की पिटाई हो रही है। जीतू पटवारी ने लिखा भाजपा नफरत का नंगा नाच फैला रही है।

भोपाल. जीतू पटवारी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कुछ बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जीतू पटवारी ने इस वीडियो को शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

नहीं आ रही किसी को दया

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह शेयर किए गए इस वीडियो में एक युवक कई बच्चों की पिटाई कर रहा है। सभी बच्चों के हाथ पैर रस्सी से बंधे हैं। वे जोर जोर से रो रहे हैं। लेकिन किसी को दया नहीं आ रही है। जबकि वहीं मौजूद कई लोग बच्चों की पिटाई देख रहे हैं।

कुए का पानी पीने की सजा

जीतू पटवारी ने बताया कि ये वीडियो मध्यप्रदेश के जबलपुर का है। जहां कुछ बच्चों ने कुए का पानी पी लिया था। जिसके चलते बच्चों को तालिबानी सजा दी है। ये बच्चे अनुसूचित जाती के हैं। इस वीडियो को शेयर कर जीतू पटवारी ने एमपी सीएम मोहन यादव पर निशाना साधा और उनसे आरोपी को सजा दिलाने की मांग की।