मध्य प्रदेश के धार जिले में 24 अक्टूबर को एक वकील अचानक से अरबपति बन गया। उसके डीमैट खाते में 2817 करोड़ रुपए की राशि आ गई। जब उन्होंने अपना एकाउंट देखा तो वह शॉक्ड थे। 

मध्य प्रदेश के धार जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां 24 अक्टूबर को एक वकील अचानक से अरबपति बन गया। उसके डीमैट खाते में 2817 करोड़ रुपए की राशि आ गई। जब उन्होंने अपना एकाउंट देखा तो वह शॉक्ड थे। उन्हें पहले तो यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब दोबारा चेक किया तब भी पैसे दिखे, तो उन्हें लगा कि उनकी किस्मत ने करवट ली है, जो एक झटके में वह अमीर बन गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नोटरी वकील विनोद डोंगले जब बने अरबपति

दरअसल, यह मामला धार जिले के धामनोद में रहने वाले नोटरी वकील और डोंगले पब्लिक स्कूल के संचालक विनोद डोंगले से जुड़ा है। शुक्रवार को जिनके एनजे डीमैट अकाउंट में यह रकम एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण दिखी। लेकिन यह पैसा कुछ ही देर के लिए था, यानि कुछ ही मिनटों में गलती ठीक हो गई और उनके खाते से पैसा वापस चला गया। उन्होंने कहा में स्कूल से जुड़ा हूं, जैसे ही इतनी रकम देखी तो मैंने सोच लिया कि जल्द ही बच्चों के लिए ऐसा कुछ करूंगा, जिससे उनका फ्यूचर बन जाए। वहीं गरीब बच्चों की शिक्षा भी फ्री कराउंगा। लेकिन यह खुशी चंद घंटो की थी।

28 अरब 17 करोड़ 41 लाख 29 हजार 408 रुपए रुपए खाते में

वकील विनोद डोंगले ने बताया कि उन्होंने जब अपना एनजे डिमैट अकाउंट में लॉगिन किया, तो उन्हें खाते में हर्सिल एग्रो लिमिटेड कंपनी के 1312 शेयर दिखे। प्रति शेयर 2 करोड़ 14 लाख 74 हजार रुपए की कीमत थी। जिनकी वैल्यू 28 अरब 17 करोड़ 41 लाख 29 हजार 408 रुपए रुपए खाते में दिख रही थी। उन्होंने कहा-खाते में इतनी बड़ी राशि देखी तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्हें कुछ पल के लिए लगा मानो उनका सपना सच हो गया हो। वह फिर अपने कोर्ट पहुंचे और दोबारा एकाउंट ओपन किया तो राशि नहीं थी। तो वह समझ गए कि यह टेक्निकल गड़बड़ी थी।