Gwalior News : ग्वालियर के एक वकील को सच्ची मोहब्बत में ऐसी बेबफाई मिली की उसने सुसाइड कर लिया। यह धोखा किसी और ने नहीं उसकी 5 साल पुरानी प्रेमिका  महिला इंस्पेक्टर ने की है। जिसके साथ 30 दिसंबर को शादी होने वाली थी।

'कहते हैं सच्चे प्यार में आशिक अपनी मोहब्बत की खातिर जान देने तक के लिए तैयार रहते हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक वकील और लेडी इंस्पेक्टर प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी है, जहां युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से मौत को गले लगा लिया। लेकिन यहां वजह बेवफाई और धोखा है। जैसे ही प्रेमी ने प्रेमिका को गैर मर्द के साथ रंगे हाथ पकड़ा तो उससे रहा नहीं गया, वह इतना टूट गया कि उसे मरने के अलावा और कुछ नहीं दिखा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के 15 दिन पहले किया सुसाइड

दरअसल, यह दर्दनाक घटना ग्वालियर के आदर्शपुरम इलाके की है। जहां किराए से रहने वाले मृत्युंजय नाम के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक पेशे से एक वकील था, जिसका पुलिस इंस्पेक्टर प्रीति जादोन से अफेयर था। दोनों पिछले पांच साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था। इतना ही नहीं इसी महीने 15 दिन बाद 30 दिसंबर को दोनों की शादी होने वाली थी। विवाह की सारी तैयारियां हो चुकी थीं, कार्ड से लेकर गार्डन तक बुक कर लिए गए थे। लेकिन इस घटना से दोनों के परिवार और रिश्तेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

सरप्राइज देने गया था खुद ही हो गया सरप्राइज

बता दें कि शनिवार को प्रेमी मृत्युंजय अपनी प्रेमिका प्रीति को सरप्राइज देने का प्लान बनाया और वह अचानक बिना बताए प्रीति के घर पहुंच गया, लेकिन वहा जाकर जब उसने देखा तो उसके पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। क्योंकि युवती किसी गैर मर्द के साथ थी कमरे से शराब की बदबू आ रही थी, इंस्पकेटर का यह लवर कोई और नहीं उसके थाने का कांस्टेबल अराफत था, जो मृत्युंजय को देखते ही छिप गया था। लेकिन उसने ढूंढ लिया। इसके बाद दोनों युवकों के बीच मारपीट भी हुई।

मां तेरी बहू के दूसरे मर्द के साथ संबंध...

युवक रोते हुए युवक ग्वालियर लौट आया और फोन पर मां को सारी बात बताई, युवक ने कहा कि मां जो लड़की तेरी बहू बनने वाली थी, उसने हमें धोखा दिया है, उसके किसी दूसरे मर्द के साथ रिलेशन में है। मैंने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया है, अब मुझसे यह सहा नहीं जा रहा है, बहुत दुख हो रहा है। इसके कुछ देर बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव जब्त कर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।