भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में गोल्ड जीता। CM मोहन यादव ने टीम को बधाई देते हुए इसे गर्व का पल बताया।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियाई खेलों में 44 साल के लंबे इंतजार के बाद गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने टीम की इस शानदार उपलब्धि को पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

Asian Games में चीन को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर एशियाई खेलों का खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के साथ टीम ने 44 साल बाद एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने का इंतजार खत्म किया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की यह जीत सिर्फ एक खिताबी सफलता नहीं है। टीम ने कॉन्टिनेंटल टाइटल फिर से हासिल करने के साथ लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन भी पक्का कर लिया है।

Scroll to load tweet…

महिला हॉकी टीम की जीत पर CM मोहन यादव ने जताया गर्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम की उपलब्धि को संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह सफलता देश की बेटियों के लिए भी प्रेरणादायी है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से नई पीढ़ी की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।