मध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी और मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर में सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सीवरेज के काम के लिए खुदे गड्ढे में काम करने वाले 3 मजदूर कंट्रोल खोकर गिरे, जिसमें एक की गई जान 2 हुए गंभीर घायल।

इंदौर (Indore). मध्य प्रदेश की मिनी मुंबई यानि इंदौर शहर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां सीवरेज के लिए काम करने के दौरान दुर्घटना हो गई और एक मजदूर की जान चली गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक मजदूर की तलाश अभी भी जारी है। मामला इंदौर शहर के ग्वालटोली पुलिस थाने का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 फीट गहरे गड्ढे में गिरे मजदूर

दरअसल कुछ दिनों से ग्वालटोली पुलिस थाने के मधुमिलन चौराहे के पास सीवरेज लाइन का काम चालू है। जिसके चलते वहां पर गहरा गड्ढा खुदा हुआ है। सोमवार की सुबह मजदूर रोज अपना वहां काम करने के लिए पहुंचे हुए थे। काम करने के दौरान दोपहर के समय तीन लेबर अपना कंट्रोल खोकर उसी गड्ढे में गिर गए। सीवरेज के काम के लिए खोदे गए गड्ढे की गहराई 25 फीट थी जिसके चलते उसमें गिरने के तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

1 का नहीं मिला सिर, 2 हुए घायल

घटना का पता चलते ही घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। तुरंत 3 का रेस्क्यू मिशन चलाया गया। लेकिन गहराई ज्यादा होने और कीचड़ होने के चलते पोकलेन मशीन भी सही से काम नहीं कर पा रही थी। बड़ी मुश्किल से 2 घायल मजदूरों को बाहर निकाला गया। वहीं एक मजदूर का सर अभी तक बरामद नहीं हुआ था, उसकी तलाश की जा रही है। वहीं दोनों घायलों को नजदीक के एम वाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जांच कर रहे ग्वालटोली थाना पुलिस ने बताया कि गहरे गड्ढे में गिरने से एक मजदूर की जान चली गई है। जिसकी पहचान राजा सिंह रूप के रूप में हुई है जो कि बड़िया निवासी के रूप में हुई है। बाकी दोनो गंभीर घायल मजदूर सहारनपुर के रहने वाले है। पुलिस ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायलों के होश में आने के बाद बयान लिए जाएगे और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, मूंगफली मिल की गिरी दीवार- 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत