इंदौर नगर निगम का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट आज पेश होगा। कोई नया टैक्स नहीं लगेगा, लेकिन संपत्ति कर, जल कर और हरियाली उपकर में बढ़ोतरी से आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा। जानें पूरी जानकारी! 

Indore Nagar Nigam Budget 2025: इंदौर नगर निगम का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग ₹8200 करोड़ के इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया, लेकिन फिर भी आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां बढ़ेगा टैक्स?

  1. संपत्ति कर वृद्धि (Property Tax Hike): 500 से अधिक कॉलोनियों में 10% से 30% तक संपत्ति कर बढ़ेगा। 2024-25 के बजट में प्रस्तावित रेट जोन में बदलाव 1 अप्रैल से लागू होगा।
  2. जल कर में बढ़ोतरी (Water tax hike): पहले प्रस्तावित जल कर की दरों को अब लागू किया जाएगा।
  3. हरियाली उपकर (Greenery cess): 2% हरियाली उपकर लागू किया जाएगा, जिससे संपत्ति कर में वृद्धि होगी।

बजट सम्मेलन की मुख्य बातें

  1. तारीख: 2 दिन का बजट सम्मेलन (गुरुवार और शुक्रवार)
  2. स्थान: अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह
  3. प्रस्ताव: 30 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी

बजट में प्रमुख परियोजनाएं

  • 1. नर्मदा योजना का चौथा चरण
  • 2. नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट
  • 3. नगर निगम का नया भवन (₹250 करोड़ का लोन प्रस्तावित)
  • 4. मास्टर प्लान की नई सड़कें और वर्कशॉप निर्माण

राजनीतिक हलचल और विरोध पर भाजपा की रणनीति क्या है?

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बजट सत्र के दौरान 30 पार्षदों को बजट पर चर्चा के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। दूसरी तरफ कांग्रेस ने ड्रेनेज घोटाले को लेकर महापौर को घेरने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस की बाड़ेबंदी कतनी कारगर साबित होगी यह बजट सत्र के दौरान पता चलेगा।

आम जनता पर क्या होगा असर?

इंदौर नगर निगम का बजट बिना नया टैक्स लगाए भी जनता पर भारी पड़ने वाला है। संपत्ति कर, जल कर और हरियाली उपकर से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। मास्टर प्लान और विकास परियोजनाओं के नाम पर ₹250 करोड़ का ऋण भी प्रस्तावित है। अब देखना यह होगा कि यह बजट इंदौर की जनता को राहत देगा या आर्थिक बोझ बढ़ाएगा।