मध्यप्रदेश के इंदौर में बैंक में सर्विस करने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस मामले के सामने आते ही बवाल मच गया। जिसमें मायके और ससुराल वाले आमने सामने खड़े हो गए।

इंदौर. एमपी के इंदौर में एक नवविवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। महिला बैंक में सर्विस करती थी। महिला ने क्यों सुसाइड किया, इस बता का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया। आईये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये था मामला

22 साल की खरगोन निवासी युवती अंकिता जायसवाल की 2021 में इंदौर के राजेंद्र नगर में रहने वाले प्रणय जायसवाल से शादी हुई थी। अंकिता बैंक में सर्विस करती थी। रविवार को अंकिता ने अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। जैसे ही घरवालों ने देखा तो उन्होंने तुरंत अंकिता को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में मचा बवाल

जानकारी मिलते ही अंकिता के घर वाले भी अस्पताल पहुंच गए। जैसे ही उन्हें पता चला कि अंकिता की मौत हो चुकी है। तो वे गुस्साए और अंकिता की मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताते हुए मारपीट करने लगे। अस्पताल में ही हंगाम मच गया था। ऐसे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसी दौरान ससुराल वाले जैसे तैसे जान बचाकर बाहर निकल गए। इसके बाद पुलिस ने मामले को शांत करवाया।

यह भी पढ़ें : Love मैरिज के बाद भी दूसरे से बात करती थी बीवी, पति से करती थी उसी के शहर जाने की जिद

अंकिता और प्रणय की लड़ाई

मायके पक्ष के लोगों का कहना था कि अंकिता और प्रणय के बीच झगड़ा होता था। इसी के चलते प्रणय ने ही अंकिता की हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

यह भी पढ़ें : खुदाई करते ही निकला खजाना, लूटने के लिए लगी लोगों की भीड़