MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • कई अफसर नप गए! दूषित पानी बना आफत, सीएम मोहन यादव ने इंदौर अफसरों पर चला दिया डंडा

कई अफसर नप गए! दूषित पानी बना आफत, सीएम मोहन यादव ने इंदौर अफसरों पर चला दिया डंडा

इंदौर में दूषित पेयजल आपूर्ति मामले पर सीएम मोहन यादव का सख्त रुख सामने आया है। रिव्यू बैठक के बाद नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। लापरवाही पर कार्रवाई तेज, पूरे प्रदेश में समीक्षा के आदेश।

2 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 02 2026, 04:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
इंदौर की घटना ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन
Image Credit : ANI

इंदौर की घटना ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश की सियासत में इंदौर की घटना ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। दूषित पेयजल सप्लाई को लेकर सामने आई गंभीर लापरवाही ने न सिर्फ स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सरकार को भी विपक्ष के तीखे हमलों का सामना करना पड़ रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिव्यू बैठक के बाद सख्त फैसले लेते हुए बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
रिव्यू मीटिंग के बाद सीएम का बड़ा फैसला
Image Credit : ANI

रिव्यू मीटिंग के बाद सीएम का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंदौर में दूषित पेयजल प्रकरण की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Related Articles

Related image1
कौन हैं इंदौर कलेक्टर से निगम आयुक्त तक, क्या इन 5 लोगों की चूक से मर रहे लोग?
Related image2
MP : रेप-मर्डर और किलर वाली आशिकी, नए साल के पहले दिन की सबसे बुरी खबर
35
इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस
Image Credit : X@nehraji779

इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस

रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री ने इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अपर आयुक्त को तत्काल प्रभाव से इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने का आदेश दिया गया है। नगर निगम में खाली पड़े आवश्यक पदों पर तुरंत नियुक्ति के भी निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी इस मामले में कुछ अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।

45
प्रदेशभर में होगी सख्ती, शाम को बुलाई गई अहम बैठक
Image Credit : ANI

प्रदेशभर में होगी सख्ती, शाम को बुलाई गई अहम बैठक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि इंदौर की घटना के बाद सरकार सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों के महापौर, अध्यक्ष, आयुक्त, जिला कलेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, नगरीय विकास विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की वर्चुअल बैठक शाम को बुलाई गई है। इस बैठक में पूरे प्रदेश की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

55
विपक्ष के निशाने पर सरकार, और कार्रवाई के संकेत
Image Credit : ANI

विपक्ष के निशाने पर सरकार, और कार्रवाई के संकेत

इंदौर की घटना के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और स्थानीय लोगों की शिकायतों के अनुसार यह मामला पूरी तरह प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है। नगर विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित इलाकों में लगातार कैंप कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

संकेत हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। इंदौर की घटना ने सरकार के सामने प्रशासनिक जवाबदेही और जनविश्वास बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
एक QR कोड ने बदल दी भारत की आदत! UPI के 10 साल में कैसे 1.78 करोड़ से 24 हजार करोड़ हुआ सफर
Recommended image2
MP Cabinet News: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, 10630 करोड़ की योजनाओं को मिली स्वीकृति
Recommended image3
MP News: Godrej की नई यूनिट से खुलेंगे 2,250 से ज्यादा रोजगार के रास्ते, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
Recommended image4
MP News: सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Recommended image5
CM मोहन यादव ने खोल दिया खजाना! 9 हजार से ज्यादा श्रमिकों को मिले ₹203 करोड़
Related Stories
Recommended image1
कौन हैं इंदौर कलेक्टर से निगम आयुक्त तक, क्या इन 5 लोगों की चूक से मर रहे लोग?
Recommended image2
MP : रेप-मर्डर और किलर वाली आशिकी, नए साल के पहले दिन की सबसे बुरी खबर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved