Khandwa Durga Immersion Accident : मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में जिन 11 लोगों की मौत हो गई थी, आज शुक्रवार को उनका एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। हर कोई रो रहा है।
Khandwa News : मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में जिस तरह 11 लोगों की जिंदगी खत्म हो गई, उसने हर किसी को दुखी कर दिया। यह लोग खुशी-खुशी देवी मां को विदा करने गए थे और खुद लाश बनकर लौटे। आज शुक्रवार को सभी 11 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। जब सभी की एक साथ अंतिम यात्रा निकली तो पूरा गांव रो पड़ा। परिजन अपने बच्चों के शवों से लिपटकर रोते-बिलखते नजर आए। हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए परजिनों को आर्थिक सहायता का ऐलान भी किया है।
7 साल की बच्ची से लेकर 25 साल तक की महिला की मौत
दरअसल, गुरुवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान डैम के बैकवाटर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में जान गंवाने वालों में 7 साल की बच्ची से लेकर 25 साल तक की महिला शामिल हैं। इस घटना से जामली गांव में मातम छाया हुआ है। कल तक उनके बच्चे डीजे पर नाच रहे थे वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। पूरे गांव ने देवी प्रतिमा को गुलाल उड़ाकर नाचते-गाते हुए विदाई दी थी। लेकिन अब उसी गांव में चीख-पुकार सुनाई दे रही हैं। परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह क्या हो गया। माता-पिता एक ही बात बोल रहे हैं हे मैया हमारा तू ने सब कुछ छीन लिया।
सीएम ने परिजनों को दी 4-4 लाख की सहायता
खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के निकटतम परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है। वहीं इलाके के विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह भी मृतकों के परिजन से घर-घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।
यह भी पढ़ें-MP News: छिंदवाड़ा में सबसे बड़ी त्रासदी, एक कफ सिरप से 9 बच्चों की मौत
