lok sabha elections 2024 bjp released first list लोकसभा चुनाव 2024 की पहली लिस्ट में  बीजेपी ने मध्य प्रदेश के 24 कैंडिडेट का नाम जारी किया है। जिसमें विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान तो गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया गया है।

भोपाल. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया गया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश के 24 कैंडिडेट का नाम जारी किया गया है। जहां विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान तो गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान का टिकट मिलने पर उनकी पत्नी साधना सिंह ने आरती उतार और तिलक लगाकर जीत के लिए शुभकमानाएं दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काट आलोक शर्मा को बनाया उम्मीदवार

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से वर्तमान भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का इस बार पत्ता साफ हो गया है। यानि उनका टिकट काट दिया गया है। साध्वी की जगह इस बार भोपाल के पर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है। आलोक शर्मा 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भोपाल उत्तर सीट से उम्मीदवार थे। लेकिन वो कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकली से चुनाव हार गए थे।

विदिशा से टिकट मिलने पर बोले-शिवराज सिंह चौहान

विदिशा से टिकट मिलने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री मोदी जी युगपुरुष और युगदृष्टा हैं। उन्होंने भारत का अभूतपूर्व विकास कर जनकल्याण का इतिहास रचा और अब विकसित भारत का संकल्प भी उनके ही नेतृत्व में पूरा होगा। इस संकल्प को पूरा करने में मुझे भी गिलहरी की तरह योगदान देने का अवसर मिला है।

लोकसभा चुनाव 2024 में एमपी से यह 24 नेताओं को टिकट

1.विदिशा शिवराज सिंह चौहान

2, गुना-ज्योतिरादित्य सिंधिया

3.. मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर

4. भोपाल - आलोक शर्मा

5.खजुराहो- वीडी शर्मा

6. भिंड - संध्या राय

7. ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाह

8. सागर - डॉ. लता वानखेड़े

9. टीकमगढ़ - डॉ. वीरेंद्र खटीक

10. दमोह - राहुल लोधी

11.सतना से गणेश सिंह

12. रीवा - जनार्दन मिश्रा

13. सीधी - डॉ. राजेश मिश्रा

14. शहडोल - हिमाद्री सिंह

15. जबलपुर - आशीष दुबे

16. मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते

17. होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी

18. राजगढ़ - रोड़मल नागर

19. देवास - महेंद्र सिंह सोलंकी

20. मंदसौर - सुधीर गुप्ता

21. रतलाम - अनीता नागर सिंह चौहान

22. खरगोन - गजेंद्र पटेल

23. खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल

24. बैतूल - दुर्गादास उईके

लोक सभा इलेक्शन 2024: देखें बीजेपी की पहली लिस्ट के 195 उम्मीदवारों के नाम