मध्य प्रदेश का सीएम ऐलान होने के बाद से ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान चर्चा में बने हुए हैं। अब फिर वो सुर्खियों में आ गए हैं इस उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है, बल्कि अपना twitter X अकाउंट पर बायो बदला है।

भोपाल. मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है, कल मोहन यादव ने पीएम मोदी के सामने शपथ ली। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार अपने बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच शिवराज ने अपना सोशल मीडिया बायो बदला है। उन्होंने उन्होंने गुरुवार को अपने X अकाउंट के बायो में फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश से पहले 'भाई और मामा' लिख लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 घंटे में शिवराज ने दो बार बदला अपना बायो

दरअसल, एक दिन पहले ही बुधवार को शिवराज सिंह चौहान ने अपना twitter पर बायो अपडेट किया था। जहां उन्होंने फॉर्मर चीफ मिनिस्टर ऑफ मप्र अपडेट किया था। लेकिन अभी इस बात को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि अब फिर शिवराज ने अपना बायो चेंज कर लिया। अब सियासी गलियारों में इसको लेकर चर्चा होने लगी है। इसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

सीएम बनते ही एक्शन में मोहन यादव

इसी बीच मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने मोहन यादव भी अपने पहले फैसले को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सीएम ने कैबिनेट ने दो महत्वपूर्ण निर्णय किए। एक धार्मिक स्थानों पर बजने वाले लाउड स्पीकर पर रोक लगाने का फैसला किया है। वहीं दूसरा खुले में मांस एवं अंडे की बिक्री पर सख्ती करने का निर्देश दिया है।