मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। इसे आप लाइव देख सकते हैं।

भोपाल। 78वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण करने वाले हैं। वह इससे पहले परेड की सलामी लेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम गुरुवार सुबह 8:45 बजे होगा। आप इसे लाइव देख सकते हैं। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

आप इसे मुख्यमंत्री मोहन यादव के फेसबुक पेज facebook.com/cmmadhyapradesh और X हैंडल twitter.com/cmmadhyapradesh पर भी देख सकते हैं।