Madhya Pradesh Foundation Day 2025: 1 नवंबर के दिन मध्यप्रदेश दिवस मनाया जाने वाला है। इसको लेकर भोपाल से लेकर हर जिले तक खास तैयारी करने के बारे में सोचा गया है।

MP Foundation CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को मंत्रालय में हुई बैठक के अंदर 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जानकारी हासिल की। स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के अलग-अलग चीजों को पेश किया जाएगा। भोपाल के लाल परेड मैदान में एक बड़ा राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और उनके योगदान पर आधारित एक नाटक (महानाट्य) मंचित किया जाएगा। इस नाटक को दिखाने के लिए कई सारे कलाकार भोपाल आएंगे। कि इस वर्ष नई दिल्ली में भी सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन सफलतापूर्वक हुआ है, जिसे लोगों की तरफ से खुब तारीफ मिली। इसके साथ ही स्थापना दिवस पर प्रसिद्ध कलाकार संगीत कार्यक्रम पेश करेंगे और साथ ही ड्रोन-शो का भी आयोजन होगा। ड्रोन-शो के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से आवश्यक तैयारियां प्रारंभ की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश दिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये भी पढ़ें- Archana Tiwari Case: काली साड़ी और घूंघट का राज-नए CCTV में सामने आया अर्चना तिवारी का सच

भोपाल से लेकर जिलों तक मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी भोपाल सहित जिलों में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जरूरी तैयारी की जाए। नारी सशक्तिकरण के प्रतीक स्व-सहायता समूह की बहनों को भी आमंत्रित किया जाए। नागरिकों की बड़ी संख्या में इसकी भागीदारी होना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य के साथ-साथ अलग-अलग सेवा क्षेत्र में गतिविधियों का आयोजन किया जाए। प्रदेश के स्थापना दिवस का अवसर उल्लास और उमंग का अवसर है और इसमें हर व्यक्ति की भागदारी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग के सहयोग से ज्ञान से जुड़ी चीजें और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी और प्रमुख उपलब्धियां भी जन-जन पहुंचे। इसके लिए प्रदर्शनी भी आयोजित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र, नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, सुशासन और अन्य कई क्षेत्रों में नए विचार किए गए हैं। अनेक उपलब्धियां राज्य ने हासिल की हैं। इन उपलब्धियां की जानकारी आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिला पर्यटन परिषद को भी आयोजनों से जोड़ा जाए।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: मध्यप्रदेश बनेगा हरित ऊर्जा का हब, UC बर्कले के साथ CMET की शुरुआत

बैठक में बताया गया कि भोपाल के लाल परेड मैदान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही जिला मुख्यालय पर भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। जिला स्तर पर जिला उत्पादों का प्रदर्शन और उत्कृष्ट कार्यो पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सभी शासकीय भवनों में एक नवंबर को प्रकाश सज्जा की जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला, आयुक्त एवं सचिव जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।