मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल अब पुरूष सिपाही बन जाएगी। राज्य सरकार के गृह विभाग ने महिला कांस्टेबल को जेंडर चेंज की अनुमति दी है। लेडी सिपाही में बचपन से ही जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर है।

रतलाम. मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल जल्द ही औरत से मर्द बन जाएगी। राज्य सरकार के गृह विभाग ने महिला कांस्टेबल को जेंडर चेंज की अनुमति दी है। इस संबंध में राज्य सरकार ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए। बता दें कि मध्य प्रदेश में यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी साल 2021 में भी निवाड़ी जिले में पदस्थ महिला पुलिस कॉन्स्टेबल को लिंग परिवर्तन की अनुमति दी जा चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेक्स चेंज के मामले में दिल्ली के डॉक्टर से ली सलाह

दरअसल, यह महिला कांस्टेबल रतलाम जिले में पदस्थ है, जो कि बचपन से ही जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर है। दिल्ली के मनोचिकित्सक डॉक्टर राजीव शर्मा की सलाह पर यह मंजूरी दी गई है। इस संबंध में महिला सिपाही ने सरकार के पास 2021-22 में जेंडर परिवर्तन को लेकर शपथ पत्र के साथ आवेदन किया था। सरकार ने यह पत्र पुलिस मुख्यालय भेजा गया। फिर शासन ने विधि विभाग से अनुमति लेकर महिला सिपाही को सेक्स चेंज’ करने की इजाजत दी।

महिला से पुरूष पुलिस बनने पर क्या फायदा मिलेगा

गृह विभाग के आदेश में बताया गया है कि जिस दिन महिला कांस्टेबल लिंग चेंज करवाकर पुरुष बन जाएगा उसी दिन महिला कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा। गृह विभाग के अनुसार लिंग परिवर्तन होने के बाद महिला कर्मचारी को मिलने वाली छुट्टियां भी समाप्त हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें-शादी में प्री वेडिंग शूट पर राजस्थान के माहेश्वरी समाज ने लगाई पाबंदी, ये है कारण