मध्य प्रदेश के हरदा में मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई और 174 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

भोपाल। मध्य प्रदेश के हरदा में मंगलवार को हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें फैक्ट्री का मालिक राजेश अग्रवाल भी शामिल है। तीनों दिल्ली भागने की फिराक में थे। पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई थी, जिससे 11 लोगों की मौत हुई और 174 लोग घायल हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजेश अग्रवाल अपनी कार से दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिन दो और लोगों को गिरफ्तार किया है उनके नाम सोमेश अग्रवाल और रफिक खान है। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने बताया कि इनके खिलाफ IPC की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) और 34 (सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के तहत केस दर्ज किया गया है। इनपर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 भी लगाई गई है।

Scroll to load tweet…

35 घायलों की हालत है गंभीर

बता दें कि मंगलवार को धमाका हरदा टाउन के बाहरी इलाके मगरधा रोड पर बैरागढ़ इलाके में हुआ था। यह जगह भोपाल से लगभग 150 किमी दूर है। नर्मदापुरम के कमिश्नर पवन शर्मा ने बताया है कि 174 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 34 की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए भोपाल और होशंगाबाद भेजा गया है। 140 घायलों का हरदा के इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हरदा जाकर विस्फोट वाली जगह को देखेंगे। हॉस्पिटल जाकर उन्होंने घायलों से मुलाकात की। सीएम ने कहा, "राज्य सरकार हरदा हादसे के पीड़ितों के साथ है। घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। मैंने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

Scroll to load tweet…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।