खरगोन जिले के करोंदिया गांव में जमीन विवाद के चलते 6 दबंगों ने मां और उसकी गर्भवती समेत दो बेटियों पर हमला किया। एक गर्भवती महिला के सिर में 4 टांके लगे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा। घटना का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिला अंतर्गत करोंदिया गांव में जमीन विवाद के चलते रविवार को एक महिला और उसकी दो बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इनमें से एक बेटी गर्भवती है। हमले में गर्भवती महिला के सिर में 4 टांके लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है मामला?

खरगोन के एएसपी एमएस बारिया ने बताया कि यह विवाद खेत में गाय छोड़ने से शुरू हुआ। संगीता बाई मेवाड़े ने आरोप लगाया कि आरोपी राम यादव, गजेंद्र ठाकुर, हर्षित जाट, रितेश और उनके दो साथियों ने खेत में गाय जाने को लेकर गालियां दीं और लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़ित महिलाओं ने कहा कि दबंगों ने हवा में पिस्टल भी लहराई और उन्हें धमकियां दीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Scroll to load tweet…

जमीन विवाद से जुड़ा है प्रकरण

टीआई राजेंद्र बर्मन ने बताया कि विवादित जमीन इंदौर निवासी अविरत पांडे के नाम पर है, जिसे कुछ साल पहले महू के गजेंद्र ठाकुर को लीज पर दिया गया था। इस जमीन पर संगीता बाई मेवाड़े का परिवार पहले से कब्जा किए हुए है, जिससे विवाद बढ़ रहा है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

संगीता बाई मेवाड़े की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर आरोपियों ने भी संगीता बाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस पर लगाए आरोप

संगीता बाई ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराएं लगाई हैं। उन्होंने कहा कि यह साधारण मारपीट का मामला नहीं बल्कि बलवा है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दे रहा है।

ये भी पढ़ें…

इस जिद पर अड़ा था युवक...बड़े भाइयों ने दे दी मौत...मां भी शामिल...शाकिंग है वजह

गुप्तांग काटकर मुंह में ठूंस दिया: शिक्षक की खौफनाक हत्या...दिल दहलाने वाली घटना