MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • कितनी संपत्ति के मालिक हैं महाआर्यमन सिंधिया? जिन्होंने संभाली MPCA अध्यक्ष की कुर्सी

कितनी संपत्ति के मालिक हैं महाआर्यमन सिंधिया? जिन्होंने संभाली MPCA अध्यक्ष की कुर्सी

MPCA President 2025: महाआर्यमन सिंधिया ने MPCA अध्यक्ष का पद संभाला। लाल तिलक, बप्पा का आशीर्वाद और पिता ज्योतिरादित्य का दुलार-सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी अब क्रिकेट में नई छाप छोड़ने को तैयार है। पढ़ाई और नेतृत्व का अनोखा संगम।

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 02 2025, 01:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
महाआर्यमन सिंधिया ने MPCA की कमान संभाली
Image Credit : X

महाआर्यमन सिंधिया ने MPCA की कमान संभाली

इंदौर में दो सितंबर का दिन मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के इतिहास में यादगार बन गया। महाआर्यमन सिंधिया, जो ग्वालियर डिवीजन के उपाध्यक्ष रहे, को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस नए सफर में उनके पिता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। क्या तीसरी पीढ़ी MPCA में नए युग की शुरुआत करेगी?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
सिंधिया परिवार का MPCA पर लंबे समय का दबदबा
Image Credit : X

सिंधिया परिवार का MPCA पर लंबे समय का दबदबा

MPCA पर सिंधिया परिवार का दबदबा सालों से रहा है। 1982 से 2001 तक माधव राव सिंधिया और 2004 से 2019 तक ज्योतिरादित्य सिंधिया अध्यक्ष रहे। अब 2025 में महाआर्यमन सिंधिया इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। परिवार की यह तीसरी पीढ़ी क्रिकेट और प्रशासनिक माहौल में क्या बदलाव लाएगी?

38
ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिन पहले पहुंचे इंदौर
Image Credit : X

ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिन पहले पहुंचे इंदौर

महाआर्यमन और उनके पिता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पदभार ग्रहण से एक दिन पहले ही इंदौर पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही शहर में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों और स्थानीय क्रिकेट जगत में उनकी ताजपोशी की चर्चा पूरे उत्साह के साथ होने लगी।

48
बप्पा से लिया आशीर्वाद
Image Credit : X

बप्पा से लिया आशीर्वाद

पदभार ग्रहण से पहले दोनों खजराना गणेश मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। बप्पा से आशीर्वाद लेने के बाद महाआर्यमन सिंधिया का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया। यह पल सिर्फ आध्यात्मिक नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी की शुरुआत का प्रतीक भी बन गया।

58
लाल तिलक और रॉयल लुक में ताजपोशी
Image Credit : X

लाल तिलक और रॉयल लुक में ताजपोशी

29 साल के महाआर्यमन सिंधिया ने सूट में रॉयल लुक में ताजपोशी की। माथे पर लाल तिलक और उनके स्टाइल ने समारोह को और भव्य बना दिया। इस मौके ने साफ कर दिया कि MPCA में नई पीढ़ी का आगमन सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि नए अंदाज और नए बदलाव का प्रतीक है।

68
पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्यार
Image Credit : X

पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्यार

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेटे को शॉल देकर सम्मानित किया और बेटे के अध्यक्ष बनने पर गर्व झलकाया। उनके मंद-मंद मुस्कुराने और बेटे के नए सफर में खुशी को बयां करने का यह पल समारोह की भावनाओं को और गहरा बना गया।

78
MPCA में नई उम्मीदें
Image Credit : X

MPCA में नई उम्मीदें

महाआर्यमन सिंधिया की अध्यक्षता में MPCA में नई योजनाएँ और सुधार की उम्मीदें जगी हैं। परिवार के पुराने प्रभाव के साथ-साथ अब नई रणनीतियाँ और युवा क्रिकेटरों के लिए सुविधाओं में विस्तार की संभावना है।

88
कितनी संपत्ति के मालिक है महाआर्यमन?
Image Credit : X

कितनी संपत्ति के मालिक है महाआर्यमन?

 महाआर्यमन सिंधिया की प्रॉपर्टी का कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। उनके पिता एवं केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 379 करोड़ रुपये घोषित की है। आर्यमन सिंघिया उनके एकलौते बेटे हैं। उनकी एक बेटी अनन्या राजे सिंधिया है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश समाचार
ज्योतिरादित्य सिंधिया
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
MP Foundation Day: समृद्ध किसान, आत्मनिर्भर युवा और सशक्त महिलाएं, CM मोहन यादव ने बताया मध्यप्रदेश का नया लक्ष्य
Recommended image2
MP News: मंडला के किसानों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 66 हजार लोगों को मिलेगी फ्री रजिस्ट्री
Recommended image3
MP स्थापना दिवस पर भोपाल में लगेगी खेती की बड़ी प्रदर्शनी, किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर-बुलेट और ई-स्कूटर
Recommended image4
MP में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 85 हजार युवाओं को मिली नियुक्ति, अब 1 लाख पदों पर भर्ती
Recommended image5
Rajya Sabha Election: हरदीप सिंह पुरी ने MP से भरा राज्यसभा का पर्चा, CM मोहन यादव ने बताई खास बात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved