मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक व्यक्ति ने पहले अपने बेटे और बेटी को फांसी के फंदे पर लटका दिया, फिर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मंदसौर. मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक बेटा-बेटी और उनके पिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो पेड़ पर लटके शव नजर आने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को उतारकर पीएम के लिए भिजवाया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

घटना मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के अतंर्गत आनेवाले गांव रूणडी की बताई जा रही है। जिसमें पहले पिता ने अपने दोनों बच्चों को पेड़ से लटकाकर उन्हें फांसी लगा दी। फिर इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक ने सुसाइड का कारण गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी के साथ यौन उत्पीड़न करना बताया है। जिसके कारण पूरा परिवार परेशान था।

दबंग व्यक्ति से था परेशान

जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति गांव के एक दबंग व्यक्ति राजू बंजारा से परेशान था। उसने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि वह उसकी पत्नी का यौन उत्पीड़न करता था। इस दौरान वह उसकी पत्नी के कपड़े भी फाड़ देता था और बेरहमी भी करता था। पिछले साल राजू बंजारा और मृतक की पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था। जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती थी। इस कारण परेशान होकर मृतक ने अपने बेटा बेटी को फांसी के फंदे पर लटकाकर खुद भी सुसाइड कर लिया।

यह भी पढ़ें : MP में एयर एंबुलेंस की शुरुआत, CM मोहन यादव ने किया 10 हजार करोड़ का निवेश, 17 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

कंबल बेचता था मृतक

बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति कंबल और कालीन जैसी चीजें फेरी लगाकर बेचने का काम करता था। इससे जो आमदानी होती थी, उसी से अपना और परिवार का गुजारा चलाता था। लेकिन ​जब भी वह काम से बाहर जाता था, राजू बंजारा उसकी पत्नी का यौन उत्पीड़न करता था। उसने उसे रोकने के सभी प्रयास कर लिए थे। लेकिन वह मान नहीं रहा था।

यह भी पढ़ें : MP में जापानी बुखार, 1 से 15 साल तक के 37 लाख बच्चों को फ्री में लगेगी वैक्सीन