मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों संग सूर्य नमस्कार किया और युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया। स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए उन्होंने युवाओं को स्वस्थ शरीर और बौद्धिक शक्ति की महत्वता बताई।

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में योगाभ्यास किया और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के शत-प्रतिशत युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प भी लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के भारतीय संस्कृति पर गर्व करने के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रासंगिक हैं। स्वस्थ शरीर और बौद्धिक शक्ति ही युवाओं की असली पूंजी है। मुझे पूरा विश्वास है कि मध्य प्रदेश की युवा शक्ति अपनी शक्ति और बौद्धिक क्षमता से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागी बनेगी।

यहां देखें पूरी वीडियो

YouTube video player