मुख्यमंत्री मोहन यादव का दूसरा बजट! गरीबों के कल्याण, युवाओं के विकास, किसानों को राहत और महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस। जानें बजट की मुख्य बातें!

मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी अपने कार्यकाल का दूसरा बजट लेकर आए हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी और प्रभावकारी सूत्र GYAN से परिपूर्ण इस बजट में गरीब कल्याण के प्रयास शामिल हैं, युवाओं के लिए अनंत संभावनाएं इसमें समहित हैं। अन्नदाताओं के लिए राहतों और सुविधाओं का इसमें समावेश भी है और आधी आबादी यानि महिलाओं के लिए भी इस बजट में ढेरों खुशियां भरी हुई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

* गरीबी का सूचकांक कम करने के उद्देश्य से गरीबी इंडेक्स में सुधार, आजीविविका सुदृढ़ीकरण और विद्यमान संगठनों में सशक्तीकरण

* युवाओं के समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए सभी 54 विभागों से योजनाएं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, क्षमता वर्धन के लिए उद्यमिता प्रशिक्षण। स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाकर उनकी ऊर्जा का देश और प्रदेश हित में उपयोग करने के लिए युवा शक्ति मिशन।

* कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाकर किसानों की आर्थिक मजबूती। आधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग, किसान कल्याण योजना, उपज का समर्थन मूल्य और बोनस, बिजली खर्च बचत के लिए सोलर पंप, सिंचाई क्षमता बढ़ोतरी, दुग्ध उत्पाद से कमाई, मत्स्य पालन में सुविधाएं।

* नारी सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक विकास एवं सुरक्षा, सरकारी योजनाओं की आसान पहुंच। आर्थिक स्वावलंबन के लिए एकीकृत प्रयास।