मध्य प्रदेश के छतरपुर से दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने महिला और उसकी दो बेटियों को अगवा कर लिया… गोलियां चलीं, पति को पीटा गया, वीडियो वायरल… 24 घंटे में पुलिस ने हरियाणा से सबको बरामद कर 7 आरोपी दबोचे! जांच से सामने आएगा चौंकाने वाला सच…

Chhatarpur woman kidnapped: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के सुमेदी गांव में शनिवार दोपहर एक चौंकाने वाली वारदात हुई। करीब 12 हथियारों और लाठियों से लैस बदमाश एक घर में घुसते हैं, 30 वर्षीय महिला और उसकी दो मासूम बेटियों (7 और 5 वर्ष की) को जबरन उठा लेते हैं। विरोध करने पर महिला के पति हरिराम पाल को बुरी तरह पीटा गया और जाते समय बदमाशों ने हवा में गोलियां भी चलाईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस हुई एक्टिव

घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें बदमाशों को गोलियां चलाते और महिला को कार में खींचते साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने तुरंत 5 स्पेशल टीमें बनाईं और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया।

Scroll to load tweet…

भिवानी में मिला महिला और बच्चियों का सुराग, 7 आरोपी पकड़े गए

तेजी से की गई कार्रवाई के तहत पुलिस को तकनीकी इनपुट और स्थानीय मुखबिरों से जानकारी मिली। इसके आधार पर हरियाणा के भिवानी में छापा मारा गया, जहां मुख्य आरोपी संजय राजपूत के साथ महिला और दोनों बेटियां सुरक्षित बरामद हुईं। अब तक इस केस में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 4 वाहन भी जब्त किए गए हैं।

Scroll to load tweet…

प्रेम प्रसंग की आड़ में रची गई किडनैपिंग की साजिश?

पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि महिला और संजय राजपूत पिछले दो वर्षों से रिलेशनशिप में थे। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और कुछ दिनों पहले महिला और संजय के बीच झगड़ा भी हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि संजय ने इसी के चलते अपहरण की योजना बनाई थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला इस साजिश में शामिल थी या नहीं।

आगे की जांच से खुलेंगे कई राज

छतरपुर पुलिस ने बताया है कि सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में छतरपुर लाया जाएगा, जहां पूछताछ के बाद वास्तविक स्थिति का खुलासा किया जाएगा। इस बीच, मामले में अपहरण, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।