MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Bus Safety Rules
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Yogi Adityanath AI Video Row
California Malayali Women Murder
Sitapur Quadruplets Birth
Badshah Wife Isha Rikhi
Who is Brishti Mukherjee?
SCO Summit 2026
Toxic Box Office Collection
Noida Bus Gangrape Case
Mumbai Milk Price Hike 2026
Hanuman Ansh Movie Review
India GDP Growth
Nepal Flood NEET PG News
Gujarat News
Rajasthan Viral Video Truth
Mirzapur The Movie Advance Booking
Global News Snapshot
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • Raja Raghuvanshi case: 5 लाख कैश, पिस्टल और गहनों से भरा बैग...किसने जलाया सबूत? SIT की पकड़ में नया मोहरा!

Raja Raghuvanshi case: 5 लाख कैश, पिस्टल और गहनों से भरा बैग...किसने जलाया सबूत? SIT की पकड़ में नया मोहरा!

Raja Raghuwanshi murder: इंदौर से मेघालय तक फैली इस सनसनीखेज साजिश में अब तक 7 गिरफ्तारी, पत्नी सोनम, प्रेमी राज, प्रॉपर्टी डीलर और सुरक्षा गार्ड सब सवालों के घेरे में! क्या ब्लैक बैग में छिपे हैं मर्डर के सबूत? SIT कर रही है राज़ की परतें उजागर! 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jun 23 2025, 08:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
 मर्डर मिस्ट्री का मास्टरप्लान – राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत
Image Credit : Social Media

मर्डर मिस्ट्री का मास्टरप्लान – राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत

मध्यप्रदेश के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी 20 मई को पत्नी सोनम के साथ मेघालय पहुंचे और 23 मई को अचानक लापता हो गए। 2 जून को उनका शव एक खाई में झरने के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला। इस रहस्यमयी मौत की जांच जब गहराई से शुरू हुई तो सामने आया हत्या, प्रेम, पैसा और धोखे से भरा एक ऐसा षड्यंत्र, जिसमें शामिल थे सोनम, उसका प्रेमी और कई अन्य किरदार।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
पत्नी बनी साजिश की सूत्रधार – हत्या की बुनियाद प्यार नहीं, लालच था!
Image Credit : Social Media

पत्नी बनी साजिश की सूत्रधार – हत्या की बुनियाद प्यार नहीं, लालच था!

SIT की जांच में खुलासा हुआ कि राजा की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने करवाई थी। उसके साथ उसका प्रेमी राज कुशवाहा और उसके दोस्त भी शामिल थे। सोनम ने हत्या के बाद खुद को छिपाने की प्लानिंग पहले से कर रखी थी। 8 जून को उसने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया, लेकिन केस यहीं खत्म नहीं हुआ – असली मोड़ अभी बाकी था!

Related Articles

Related image1
MP Monsoon Alert: इन 4 जिलों के लिए पड़ सकते हैं भारी अगले 48 घंटे
Related image2
Raja Murder Mystery: ट्रॉली बैग, ऑटो ड्राइवर और फ्लैट मालिक की गवाही से खुला नया राज़!
38
ब्लैक बैग बना कांड की सबसे बड़ी गुत्थी! क्या उसमें था मर्डर का राज?
Image Credit : Social Media

ब्लैक बैग बना कांड की सबसे बड़ी गुत्थी! क्या उसमें था मर्डर का राज?

सोनम के पास एक काला बैग था, जिसमें 5 लाख रुपये कैश, ज्वेलरी, एक देसी पिस्टल और उसके कपड़े थे। आरोपी विशाल चौहान ने बताया कि सोनम इंदौर के एक फ्लैट में छिपी थी और वहीं यह बैग भी पहुंचाया गया। बाद में यह बैग अचानक गायब हो गया। पुलिस को शक है कि यही बैग हत्या से जुड़े अहम सबूतों की चाबी है।

48
CCTV फुटेज ने खोला राज, बैग लेकर कार में गया प्रॉपर्टी डीलर
Image Credit : Social Media

CCTV फुटेज ने खोला राज, बैग लेकर कार में गया प्रॉपर्टी डीलर

SIT ने इंदौर के उस फ्लैट के CCTV फुटेज खंगाले जहां सोनम रुकी थी। फुटेज में एक व्यक्ति बैग को ले जाता दिखा – ये था प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स। पुलिस ने उसे देवास जिले के टोल प्लाजा से तब पकड़ा, जब वह भोपाल भागने की कोशिश में था। पूछताछ में उसने दावा किया कि उसने बैग जला दिया, लेकिन पुलिस को यकीन नहीं।

58
जलाया या छिपाया गया ब्लैक बैग? SIT अब तक खोज रही उस राज की परतें
Image Credit : Social Media

जलाया या छिपाया गया ब्लैक बैग? SIT अब तक खोज रही उस राज की परतें

शिलोम जेम्स की बातों में विरोधाभास मिला है। पुलिस मानती है कि उसने सबूत मिटाने की कोशिश की है, लेकिन इसके पीछे कोई और बड़ा नाम भी हो सकता है जिसने उसे ऐसा करने को कहा हो। SIT अब जानने की कोशिश में जुटी है कि क्या सोनम अकेली प्लानर थी या इसके पीछे कोई और भी मास्टरमाइंड था?

68
सुरक्षा गार्ड भी गिरफ्तार, फ्लैट से लेकर गांव तक SIT का शिकंजा
Image Credit : Social Media

सुरक्षा गार्ड भी गिरफ्तार, फ्लैट से लेकर गांव तक SIT का शिकंजा

शिलोम के अलावा बल्ला अहिरवार नाम का गार्ड भी गिरफ्तार हुआ है जो उस प्रॉपर्टी पर तैनात था जहां सोनम छिपी थी। उसे अशोकनगर जिले से पकड़ा गया। पुलिस का मानना है कि बल्ला जानता था कि फ्लैट में क्या चल रहा है और संभवतः उसने भी किसी की मदद की थी। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर शिलॉन्ग ले जाया जाएगा।

78
किराए का फ्लैट, ऑनलाइन ऑटो, छुपाने की पूरी प्लानिंग थी तैयार
Image Credit : Social Media

किराए का फ्लैट, ऑनलाइन ऑटो, छुपाने की पूरी प्लानिंग थी तैयार

पूछताछ में सामने आया कि सोनम और विशाल ने मर्डर के बाद छुपने के लिए किराए का फ्लैट लिया था। फ्लैट का किराया 17,000 रुपये था। ऑटो के ज़रिए ब्लैक बैग सोनम तक पहुंचाया गया। पुलिस ने उस ऑटो वाले को भी ट्रेस किया जिसने बैग पहुंचाया था। उसने कबूल किया कि हीराबाग में किसी युवक ने उससे बैग लिया।

88
7 गिरफ्तार, कई परतें अभी भी बाकी – क्या ये सिर्फ शुरुआत है?
Image Credit : Social Media

7 गिरफ्तार, कई परतें अभी भी बाकी – क्या ये सिर्फ शुरुआत है?

अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मगर सवाल कई हैं – ब्लैक बैग आखिर गया कहां? क्या कोई और शामिल था जो साजिश को अंजाम तक पहुंचा रहा था? क्या सोनम सिर्फ एक मोहरा थी? SIT की जांच जारी है और आने वाले दिनों में यह केस और भी चौंकाने वाले मोड़ ले सकता है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश अपराध समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
चंबल के किसानों के लिए बड़ी खबर! 2 से 5 सितंबर तक इन 3 जिलों में होगा खास महोत्सव
Recommended image2
India Economy: भारत की अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार पर CM मोहन यादव ने क्या कहा?
Recommended image3
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक MP में क्या होने वाला है? PM Modi के 25 साल पर बड़ा प्लान
Recommended image4
125 दिन रोजगार, 3 यूनिवर्सिटी से 4-लेन बायपास तक, MP में मोहन सरकार ने किए 7 बड़े फैसले
Recommended image5
MP में खुशखबरी: 12वीं के 1 लाख से ज्यादा छात्रों को CM मोहन यादव ने बांटे लैपटॉप और ₹ 25 हजार
Related Stories
Recommended image1
MP Monsoon Alert: इन 4 जिलों के लिए पड़ सकते हैं भारी अगले 48 घंटे
Recommended image2
Raja Murder Mystery: ट्रॉली बैग, ऑटो ड्राइवर और फ्लैट मालिक की गवाही से खुला नया राज़!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved