10:16 PM (IST) Dec 03
BJP को मध्य प्रदेश में 2 तिहाई से ज्यादा बहुमत

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को BJP के हाथों एक बार फिर करारी शिकस्त मिली है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, जन आक्रोश रैली, कांग्रेस की 11 गारंटी और नारी सम्मान जैसी स्कीम का जादू भी नहीं चला। बीजेपी 159 सीटें जीत चुकी है, जबकि 4 पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 63 सीटें जीत चुकी है और 3 सीटों पर आगे है। बीजेपी को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला है। 

09:32 PM (IST) Dec 03
कांग्रेस के गोविंद सिंह लहार से चुनाव हारे

मध्य प्रदेश में लहार सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह चुनाव हार गए हैं। गोविंद सिंह को बीजेपी के अंबरीश शर्मा गुड्डू ने 12397 वोटों से हराया। गुड्डू को 75347 वोट मिले, जबकि गोविंद सिंह को 62950 वोटों से संतोष करना पड़ा।

09:26 PM (IST) Dec 03
सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह हारे

सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ सुखलाल कुश्वाहा ने 4041 वोटों से शिकस्त दी। गणेश सिंह को जहां 66597 वोट मिले, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 70638 वोट मिले।

08:13 PM (IST) Dec 03
नरोत्तम मिश्रा चुनाव हारे

मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री और दतिया से बीजेपी उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र भारती ने शिकस्त दी। 

06:48 PM (IST) Dec 03
जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकारा - योगी आदित्यनाथ

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी की प्रचंड जीत पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व और विकास मॉडल को स्वीकार कर लिया है। बीजेपी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी जनादेश हासिल करने में सफल रही है। इससे पता चलता है कि लोग बीजेपी का समर्थन करेंगे और नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

06:01 PM (IST) Dec 03
बुदनी में 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीते शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान बुदनी से 1 लाख 4974 वोटों से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल को शिकस्त दी। शिवराज को 1,64, 951 वोट मिले। वहीं मस्ताल को 59977 वोटों से संतोष करना पड़ा। 

05:34 PM (IST) Dec 03
BJP की प्रचंड जीत पर PM मोदी बोले- जनता जनार्दन को नमन

3 राज्यों में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- जनता जनार्दन को नमन। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है।

 

 

 

Read Full Story
05:07 PM (IST) Dec 03
अमित शाह ने डबल इंजन सरकार को दिया जीत का श्रेय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत का श्रेय डबल इंजन की सरकार को दिया है। उन्होंने कहा- यह प्रचंड जीत मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी नीतियों और सुशासन पर जनता की मुहर है।

 

 

04:01 PM (IST) Dec 03
BJP की जीत पर क्या बोलीं सांसद प्रज्ञा सिंह

बीजेपी सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने BJP की जीत पर कहा- पीएम मोदी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मन में हैं, ये साफ हो चुका है। पीएम मोदी पूरे भारत के मन में हैं, ये भी साफ है और इसीलिए बीजेपी को वोट मिले हैं। जनता ने विकास, महिलाओं के सम्मान और देश की सुरक्षा के लिए भाजपा को वोट दिया है।

03:29 PM (IST) Dec 03
बीजेपी नेताओं की जीत का जश्न

मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही बीजेपी। जीत का जश्न मनाने के लिए साथ आए बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

03:19 PM (IST) Dec 03
मध्य प्रदेश में जनता के प्यार की प्रो-इनकमबेंसी- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मध्यप्रदेश में कोई एंटी-इनकमबेंसी नहीं थी। यहां तो जनता के प्यार की प्रो-इनकमबेंसी थी और भरपूर प्यार यहां की जनता ने लुटाया है। मैं राज्य की जनता को प्रणाम करता हूं। आप सबके परिश्रम और संगठन की मेहनत को प्रणाम।

03:08 PM (IST) Dec 03
CM पद के सवाल पर क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम पद के सवाल पर कहा- प्रदेश का मुख्यमंत्री BJP का ही कोई कार्यकर्ता होगा, जो प्रदेश के विकास के लिए सुचारू रूप से कार्य करेगा।

02:42 PM (IST) Dec 03
शिवराज ने लिया लाडली बहनाओं का आशीर्वाद

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनाओं के साथ ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद लिया। बता दें कि BJP राज्य में भारी जीत की ओर बढ़ रही है।

 

02:35 PM (IST) Dec 03
3 राज्यों में BJP की जीत का जश्न

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनावों में पार्टी की बढ़त के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यालय पर पटाखे फोड़े और जमकर जश्न मनाया।

02:08 PM (IST) Dec 03
पहले मिठाई खिलाई फिर गले मिले शिवराज-वीडी शर्मा

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलना तय है। बीजेपी की जीत का जश्न नेताओं में दिखने लगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गले मिले।

01:57 PM (IST) Dec 03
शिवराज ने परिवार के साथ दिखाया जीत का साइन

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में BJP भारी जीत की ओर बढ़ रही है। इसी बीच, शिवराज ने पत्नी साधना और दोनों बेटों के साथ विक्ट्री साइन दिखाते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।

01:52 PM (IST) Dec 03
CM हाउस की महिला कर्मचारी ने दी शिवराज को बधाई

CM हाउस की कर्मचारी राधा बाई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फूल देकर उन्हें जीत की बधाई दी। वहीं, भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की बड़ी जीत पर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

12:19 PM (IST) Dec 03
कालापीपल से कांग्रेस के कुणाल चौधरी हारे

मध्य प्रदेश में शाजापुर जिले की कालापीपल सीट से चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। BJP प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी ने कांग्रेस के मजबूत कैंडिडेट विधायक कुणाल चौधरी को 11,941 वोटों से हरा दिया।

11:37 AM (IST) Dec 03
मोदीजी MP के मन में हैं- अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी वैष्णव ने शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त को देखते हुए कहा- बीजेपी को बड़ी जीत मिलने जा रही है और हम इसे लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे। मोदी जी MP के मन में हैं और मोदी जी के मन में MP है।

10:46 AM (IST) Dec 03
भोपाल के BJP ऑफिस में बंटी मिठाइयां

मध्य प्रदेश में बीजेपी की बढ़त के बीच भोपाल स्थित BJP कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूजे का मुंह मीठा कराया। शुरुआती रुझान में पूर्ण बहुमत आने के बाद प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का मुंह मीठा कराते कार्यकर्ता।

 

 

Read more Articles on