मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधा। बुंदेलखंड के विकास कार्यों पर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए। केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कांग्रेस का रुख क्या है?

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां हम विकास के काम और गरीबों की सेवा करते हैं, जहां हमारे संकल्पों के बलबूते पर समाज हमारे साथ आय़ा वहां कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जयराम रमेश ने जो आपत्ति जताई उसके पीछे भाव राहुल गांधी और कांग्रेस परिवार के हैं। कांग्रेस की लाइन ही विकास विरोधी है।

Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूछा कि आखिर किसी कांग्रेस नेता ने बुंदेलखंड में पानी आने पर प्रसन्नता क्यों नहीं जताई। कांग्रेस बताए कि वो बुंदेलखंड के विकास के साथ है या विरोध में. वो क्यों केन बेतवा लिंक परियोजना की प्रशंसा क्यों नहीं करती।