मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुणे में निवेशकों से करेंगे सीधा संवाद। मध्यप्रदेश में निवेश के बढ़ते अवसरों पर होगी चर्चा। जानिए क्या है निवेशकों के लिए खास।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। राज्य में निवेश की संभावनाओं को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए आज पुणे में इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस सत्र में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों, निवेशकों के साथ सीधा संवाद करेंगे। राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। यह सत्र पुणे के होटल रिट्ज़ कार्लटन में होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को निवेश-अनुकूल नीतियों, उत्कृष्ट बुनियादी ढाँचे और कुशल मानव संसाधन के माध्यम से निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक राज्य को 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए यह सत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Scroll to load tweet…

इससे पहले मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, और कोयंबटूर में इंटरेक्टिव सेशन आयोजित किए जा चुके हैं, जो निवेशकों के साथ मजबूत संवाद स्थापित करने में सफल रहे हैं। यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी में भोपाल में होने वाली "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" की तैयारियों का हिस्सा है। देश-विदेश के निवेशकों में काफ़ी उत्साह है।

मध्यप्रदेश, अपने प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे के साथ, निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है। पुणे में इंटरेक्टिव सेशन में उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

YouTube video player