मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमानी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल और राजा भोज की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया आर. वेंकटरमानी ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पुष्प गुच्छ तथा शॉल भेंट कर श्री वेंकटरमानी का अभिवादन किया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में राजा भोज की प्रतिमा भेंट की । इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन उपस्थित थे।

Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया को प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी गतिविधियों और क्रियान्वित की जा रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने प्रदेश में विधिक सहायता और विधिक जागरूकता के लिए संचालित गतिविधियों से भी अवगत कराया।