MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • मोबाइल-चेन लूटे, नारियल तोड़ने वाला चाकू से मारा…लेकिन सोनम कहां है? शिलांग मर्डर केस में चौंकाने वाला मोड़

मोबाइल-चेन लूटे, नारियल तोड़ने वाला चाकू से मारा…लेकिन सोनम कहां है? शिलांग मर्डर केस में चौंकाने वाला मोड़

Shillong honeymoon case: हनीमून पर गए इंदौर के राजा रघुवंशी की शिलांग में लाश मिली, शरीर पर नारियल काटने वाले चाकू के गहरे घाव! पत्नी सोनम अब तक लापता... पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, लेकिन कातिल कौन? साजिश या विश्वासघात? रहस्य अब भी बरकरार…

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Jun 04 2025, 12:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
राजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Image Credit : Social Media

राजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ 20 मई को हनीमून पर शिलांग गए थे। सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन 23 मई को अचानक दोनों लापता हो गए। अब जब राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। जिसमें स्पष्ट हो गया है कि वह हादसे का शिकार नहीं हुआ, बल्कि उसकी जघन्य हत्या की गई है।

28
11 दिन बाद जंगल में मिला पति का शव
Image Credit : Social Media

11 दिन बाद जंगल में मिला पति का शव

लगातार 11 दिन की खोजबीन के बाद शिलांग के डबल डेकर झरने के पास एक पेड़ से राजा रघुवंशी की लाश मिली। शव की हालत डिकंपोज हो चुकी थी, लेकिन हाथ पर गुदा नाम 'राजा' देखकर पहचान की गई। यह दृश्य पूरे परिवार और पुलिस के लिए चौंकाने वाला था।

Related Articles

Related image1
नाक, स्तन और फिर... प्राइवेट पार्ट! रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, आखिर क्या था पत्नी का गुनाह?
Related image2
Raja Raghuvanshi Murder: स्कूटी 25KM दूर…लाश के पास महिला टी-शर्ट! कौन है कातिल- कहां है सोनम?
38
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा – नारियल काटने वाले चाकू से हुई हत्या
Image Credit : Social Media

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा – नारियल काटने वाले चाकू से हुई हत्या

राजा की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर धारदार हथियार के कई वार पाए गए। खास बात यह रही कि हत्या नारियल काटने वाले 'डाव' जैसे चाकू से की गई थी, जो घटनास्थल से 10 फीट दूर मिला।

48
 खाई से मिला मोबाइल और हथियार, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं
Image Credit : Social Media

खाई से मिला मोबाइल और हथियार, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं

मृत शरीर मिलने के अगले दिन पुलिस दोबारा घटनास्थल पर पहुंची और 150 फीट गहरी खाई में तलाशी के दौरान राजा का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया। हैरानी की बात ये रही कि अब तक पत्नी सोनम का कोई सुराग नहीं मिल सका।

58
 क्या सोनम भी शिकार बनी या हत्या की गवाह? सवालों की बौछार
Image Credit : Social Media

क्या सोनम भी शिकार बनी या हत्या की गवाह? सवालों की बौछार

राजा की पत्नी सोनम की गुमशुदगी ने इस केस को और रहस्यमयी बना दिया है। क्या वो भी हमले की शिकार हुई या फिर वो इस हत्या की गवाह थी और किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकती है? फिलहाल ये सवाल पुलिस को उलझाए हुए हैं।

68
परिजनों का आरोप – पुलिस की लापरवाही से बिगड़ा मामला
Image Credit : Social Media

परिजनों का आरोप – पुलिस की लापरवाही से बिगड़ा मामला

राजा के परिजनों ने शिलांग पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शुरुआती दिनों में पुलिस ने गंभीरता से तलाश नहीं की और महज औपचारिकता निभाई। पोस्टमार्टम में भी देरी की गई, जिससे जांच प्रभावित हुई।

78
मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद तेज हुई जांच, बनी स्पेशल टीम
Image Credit : Social Media

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद तेज हुई जांच, बनी स्पेशल टीम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के दखल के बाद शिलांग पुलिस हरकत में आई। 25 से ज्यादा जवानों की सर्च टीम बनाई गई और अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) हर एंगल से जांच कर रही है। लेकिन असली रहस्य अब भी बना हुआ है – सोनम कहां है?

88
 मर्डर मिस्ट्री या प्लानिंग? कब खुलेगा रहस्य का ताला?
Image Credit : Social Media

मर्डर मिस्ट्री या प्लानिंग? कब खुलेगा रहस्य का ताला?

राजा की हत्या, पत्नी का गायब होना और घटनास्थल पर मिले सुराग – ये केस एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री की ओर इशारा करता है। क्या पुलिस सच तक पहुंच पाएगी? क्या सोनम सुरक्षित है या उसे भी मार दिया गया है? अब देश की नजरें इस रहस्य पर टिकी हैं।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश दुर्घटना समाचार
राष्ट्रीय अपराध समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Today Weather in Delhi: दिल्ली-नोएडा में आज आंधी-बारिश, यूपी-एमपी के इन शहरों में गर्मी करेगी बेहाल
Recommended image2
Iran-Israel-US War: राहुल गांधी के बयान पर CM मोहन यादव का हमला, वैश्विक युद्ध के हालात में PM मोदी पर हल्की भाषा पर जताई आपत्ति
Recommended image3
कौन है गैंगस्टर आकाश ‘भूरा’? जिसे 7 फेरे लेने से पहले मंडप से उठा ले गई भोपाल पुलिस!
Recommended image4
Today Weather in Bhopal: 37°C तक पहुंचेगा पारा! भोपाल-ग्वालियर समेत 5 शहरों में गर्मी का हाल
Recommended image5
MP LPG Supply Update: पश्चिम एशिया संकट के बीच मोहन यादव सरकार अलर्ट, सिलेंडर आपूर्ति और वितरण पर हुई बड़ी समीक्षा बैठक
Related Stories
Recommended image1
नाक, स्तन और फिर... प्राइवेट पार्ट! रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, आखिर क्या था पत्नी का गुनाह?
Recommended image2
Raja Raghuvanshi Murder: स्कूटी 25KM दूर…लाश के पास महिला टी-शर्ट! कौन है कातिल- कहां है सोनम?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved