मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के जय ऊँकार आदिवासी भिलाला समाज समागम में शामिल होकर समाजजनों से संवाद किया और एक स्वरोजगारी युवा के स्टाल से स्वेटर खरीदते हुए उसकी रोजगार की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के शुभ कारज गार्डन स्थित जय ऊँकार आदिवासी भिलाला समाज संगठन द्वारा आयोजित भिलाला समाज समागम में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजजनों ने स्टाल भी लगाए थे। मुख्यमंत्री जी जब कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात वहां से रवाना हो रहे थे, तो उन्हें स्टाल दिखाई दिए। उन्होंने स्टाल पर एक स्थानीय स्वरोजगारी युवा के स्टाल से स्वेटर खरीदा। मुख्यमंत्री जी ने युवा से संवाद भी किया और उसके रोजगार के संबंध में चर्चा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred