ब्यावरा के वारिस खान ने हाईवे पर कार हादसे में फंसे परिवार के 7 लोगों को बचाया। मुख्यमंत्री ने उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए 1 लाख का इनाम दिया और कलेक्टर्स को ऐसे हीरोज़ को सम्मानित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले में ब्यावरा निवासी प्लंबर श्री वारिस खान को एबी रोड हाई वे पर कार पलटने की घटना में शिवपुरी के परिवार के सात लोगों की जान बचाने के लिए एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉल के माध्यम से श्री वारिस से बात की और उसकी कुशलक्षेम पूछी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्री वारिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह बाइक से बीनागंज जा रहे थे। तभी सामने आ रही कार दुघटनावश खंती में गिर गई। उन्होंने बिना देरी कर अपने हाथों से कार के कांच तोड़े और एक-एक कर के सभी यात्रियों को बाहर निकाला।

Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री वारिस के इस साहसी कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री वारिस आपने बहुत अच्छा कार्य किया है। मुसीबत के समय में एक दूसरे की सहायता करना ही सच्ची मानवता है। आपके इस कार्य से सभी लोगों को प्रेरणा मिलेगी। आप मध्यप्रदेश के गौरव हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सभी कलेक्टर्स को 15 अगस्त के अवसर पर लोगों की मदद करने वाले साहसी लोगों को सम्मानित करने के निर्देश दिए।