सागर में जन-कल्याण पर्व के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भव्यता बढ़ाई।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में जन-कल्याण पर्व अंतर्गत विकास की अनेक सौगातें दीं। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी भी शामिल हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर पालिका निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड सागर द्वारा गौरव दिवस एवं लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास, सागर सिटी गवर्नेंस नगर पालिका निगम कार्यालय एवं दो जोनल सेंटर का लोकार्पण किया।

बुंदेली माटी के सपूत डॉ. हरिसिंह गौर की नगरी सागर की पहचान लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति भी हुई।

YouTube video player