MP Police Constable Vacancy 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 7500 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया। आवेदन 15 सितंबर से 29 सितंबर तक ऑनलाइन होंगे। परीक्षा 10 अक्टूबर 2025 को होगी। आवेदन शुल्क, पात्रता और हाइट विवरण साइट पर देखें।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) ने 7500 कांस्टेबल पदों की सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होकर 29 सितंबर 2025 तक चलेगी। वहीं, अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का मौका 4 अक्टूबर 2025 तक मिलेगा। परीक्षा का आयोजन 10 अक्टूबर 2025 से किया जाएगा।
कैसे करें पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन?
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर Online Form - Police Constable Recruitment Test - 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जन्मतिथि दर्ज कर पासवर्ड बनाएं और आवेदन पत्र भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें: Indore: तेज रफ्तार ट्रक ने भीड़ को कुचला, 2 की मौत, 9 घायल, कई की हालत गंभीर
जानिए कितना है आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: ₹500
- एससी, एसटी, ओबीसी: ₹250
ऊंचाई की अनिवार्यता
- पुरुष (सामान्य/ओबीसी/एससी): न्यूनतम 168 सेमी
- पुरुष (एसटी): न्यूनतम 160 सेमी
- महिला (सभी वर्ग): न्यूनतम 155 सेमी
क्या होगा एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों की परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें शामिल होंगे:
- सामान्य ज्ञान व तर्क: 40 अंक
- बौद्धिक व मानसिक क्षमता: 30 अंक
- विज्ञान व सरल अंकगणित: 30 अंक
परीक्षा की तिथि और शिफ्ट
- एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 10 अक्तूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक
यह भी पढ़ें : Indore Truck Accident : भयावह मंजर देखने भोपाल से इंदौर जाएंगे अफसर, CM भी दुखी
