Nasha Mukt Bharat Abhiyaan: पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प को सीएम मोहन यादव पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नशामुक्ति पर जोर देते हुए 19 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी का काम किया है। साथ ही इसके विरोध में अभियान भी चलाया है।
Nasha Mukt Bharat Abhiyaan in MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नशा परिवार, समाज और देश की खुशहाली को नुकसान पहुंचाता है और विकास को कई साल पीछे धकेल देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 साल पहले नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी। मध्यप्रदेश सरकार भी नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
प्रदेश के 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराब की बिक्री और बार पर प्रतिबंध लगाया गया है। 15 जुलाई से 31 जुलाई तक मध्यप्रदेश पुलिस ने "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान चलाया, जिसमें नशा कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, नशे के अवैध व्यापार में लिप्त पाए जाने पर कार्रवाई होगी। नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर शपथ ग्रहण और पुरस्कार वितरण में सीएम मोहन यादव ने रवींद्र भवन के हंसध्वनि सभागार में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लोगों को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई। इसके अलावा उन्होंने एक ही क्लिक में 56 लाख 52 हजार पेंशनधारकों को बैंक खान में 339 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।
इस मौके पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और नशा विरोधी प्रदर्शनी का अवलोकन हुआ। विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार 2023-24 के तहत शुद्धि नशामुक्ति केंद्र के अध्यक्ष राजीव तिवारी, शहीद भगत सिंह सेवा समिति के सुजीत कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस उप-आयुक्त इंदौर राजेश दंडौतिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा प्रशांत चौबे और उप पुलिस अधीक्षक हॉकफोर्स बालाघाट संतोष पटेल को सम्मानित किया गया।
भारतीय ज्ञान-विज्ञान पर गर्व: मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान और विज्ञान पूरी दुनिया को आकर्षित करता है। महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु ने पौधों में जीवन होने की बात कही थी, जिस पर दुनिया के वैज्ञानिक भी आश्चर्यचकित रह गए थे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और संस्कृति का पालन करना चाहिए, क्योंकि यही भारत की पहचान है।
नशा मुक्ति में सामाजिक संगठनों की भूमिका डॉ. यादव ने कहा कि नशा छोड़ने के लिए सकारात्मक सोच अपनाना जरूरी है। उन्होंने गायत्री परिवार और ब्रह्मा कुमारी संस्था के नशा विरोधी जागरूकता अभियानों की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने नशा मुक्त मध्यप्रदेश का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश में भगवान श्री बलराम और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।
जन सहयोग से सफल हुआ मध्यप्रदेश का नशा विरोधी अभियान सामाजिक न्याय एंव दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने बताया कि भारत नशा मुक्ति अभियान पीएम नरेंद्र के संकल्प के साथ शुरू हुआ था। इस अभियान को 5 साल पूरे हो चुके हैं और आज इसकी 5वां वर्षगांठ है। अगस्त माह में पूरे देश में नशा विरोधी जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में पुलिस और जनता के सहयोग से यह अभियान सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है और जन सहयोग से ही विकसित और समृद्ध भारत का सपना पूरा होगा।
