Who is Minister Pratima Bagri : मध्य प्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी चर्चा में आ गई हैं। आरोप लग रहे हैं कि सतना पुलिस ने जिस अनिल बागरी को 46 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है वह उनका भाई है।  हालांकि प्रतिमा ने कहा कि वह उनका भाई नहीं है।  

मध्य प्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी मुश्किलों में घिर गई हैं। उनके बहनोई के बाद अब उनके भाई को 46 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बागरी ने मीडिया से बात करते हुए पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा-कोई भी अपने आप से रिश्तेदार बना लेता है। पहले आप उसकी पुष्टि कर लें। तथ्यों की जानकारी के बिना खबरें चलाई जा रही हैं। जिसको मेरा भाई बताया जा रहा है, वो मेरा सगा भाई नहीं है। दूर का रिश्तेदार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या अब इस्तीफ देंगी मंत्री प्रतिमा बागरी?

दरअसल, सोमवार को सतना की रामपुर बघेलान पुलिस ने अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। अनिल और उसके साथी पंकज सिंह के पाससे 46 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। वहीं इस मामले को लेकर विपक्ष पार्टी कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार पर जमकर हमला किया है। कांग्रेस ने तो प्रतिमा बागरी से इस्तीफे तक की मांग कर ली है। अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है। क्या मंत्री पद जाएगा या यह मामला झूठा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

कौन हैं मुश्किलों में फंसी मंत्री प्रतिमा बागरी

प्रतिमा बागरी सतना जिले के रैंगाव विधानसभा से साल 2022 में विधानसभा चुनाव जीती हैं। वह पहली बार एमएलए बनी और उनको पहली ही बार मंत्री बनाय गया है। वह मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय संभाल रही हैं। प्रतिमा बागरी को राजनीति विरासत में मिली है। उनके भाजपा के सीनियर नेता रहे हैं। लेकिन कोरोना काल में उनकी मौत होने के बाद बेटी ने चुनाव लड़ा। पिता जय प्रताप बागरी और मां कमलेश बागरी दोनों ही जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। प्रतिमा भी बीजेपी के महिला मोर्चा में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। वह सतना जिले की महामंत्री भी रह चुकी हैं। प्रतिमा ने पढ़ाई में बीए. एलएलबी किया हुआ है।