मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त रीवा की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए ओहरी को निलंबित कर दिया है।

मध्य प्रदेश न्यूज। मध्य प्रदेश सरकार ने मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को 5000 घूस लेने के जुर्म में तत्काल प्रभाव में सस्पेंड करने का आदेश दिया है। बता दें कि बीते बुधवार को देर दोपहर अपने चेंबर में बतौर रिश्वत लेते हुए अपर कलेक्टर लोकायुक्त रीवा टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए थे। इस मामले पर सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कलेक्टर पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत रिश्वत लेने के मामले में अपर कलेक्टर, जिला मऊगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। नागरिक हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में भी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी जा चुकी है कि जमीन नामांतरण, बटवारा आदि मामलों के निराकरण में गंभीरता बरतें। मध्यप्रदेश सरकार अपने नागरिकों को बेहतर, त्वरित और पारदर्शी तरीके से सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: दतिया किले की दीवार ढही: कई लोगों की मौत, CM ने दिए मदद के आदेश