Shivraj Singh Chouhan Security : सेंट्रल होम मिनिस्ट्री की तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पाकिस्तानी एजेंसी ISI से जान का खतरा है। इसलिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुंख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह पाकिस्तान के की खुफिया एजेंसी ISI के निशाने पर हैं। पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अलर्ट के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक आने-जाने और उनके दोनों आवास पर टाइट सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ उनके काफिले में अब पहले से ज्यादा पुलिस-फोर्स के जवान तैनात होंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भोपाल से लेकर दिल्ली तक हाई अलर्ट

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने MP DGP को पत्र भेजकर कहा है कि शिवराज सिंह पाकिस्तान के की खुफिया एजेंसी ISI के निशाने पर हैं, इसलिए उनको खतरा हो सकता है। सेंट्रल से मिले इस इनपुट के बाद शुक्रवार देर रात भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारों तरफ पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है। वहीं दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यानि दोनों जगह उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया।

सेंट्रल होम मिनिस्ट्री ने खतरे को देख लिख लेटर

बता दें कि पहले शिवराज सिंह चौहन को Z+ सिक्योरिटी मिली हुई थी, लेकिन अब सुरक्षा और बढ़ाया है। सेंट्रल होम मिनिस्ट्री की तरफ से साफ तौर पर केंद्र की एजेंसियों और मध्य प्रदेश के डीजीपी को सुरक्षा में चूक न होने का आदेश दिया है। पत्र के जरिए कहा गया है कि केंद्री मंत्री के साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को उचित रूप से समायोजित करें। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (सुरक्षा) को भी निर्देश दिए गए हैं।

क्या होती है भारत की Z+ सिक्योरिटी?

भारत की Z+ सिक्योरिटी को सबसे उच्च स्तरीय सुरक्षा माना जाता है। जो देश के जिन VVIPs हस्तियों को दी जाती है, उसमें सेंट्रल मिनिस्टर-जज या विपक्ष के बड़े नेता शामिल होते हैं। इसमें 10+ NSG कमांडो सहित लगभग 55 सुरक्षाकर्मी 3 घेरों में तैनात होते हैं, जो अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं। Z+ सिक्योरिटी का हर जवान मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है। जो खतरे को दूर से भाव लेते हैं। शिवराज सिंह चौहान को अभी यही सुरक्षा प्रदान की गई है।