बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से बड़ी खबर है, जहां एक महिला ने अपने पति और जेठ को गोली मार दी। पति की तो मौक पर ही मौत हो गई। जबकि जेठ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं महिला ने जुर्म कबूलते हुए खुद को थाने में सरेंडर कर दिया है। 

उज्जैन. नए साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी 2024 को महाकाल की नगरी उज्जैन से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पति और जेठ को गोली मार दी। पति की तो मौक पर ही मौत हो गई। जबकि जेठ को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान जेठ ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दोनों को गोली मारने के बाद महिला पुलिस थाने पहुंची और अपना जुर्म कबूलते हुए सरेंडर कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह

दरअसल, यह पूरा मामला उज्जैन के इंगोरिया थाना क्षेत्र का है। जहां नए साल के पहले दिन सोमवार को सुबह एक परिवार के सदस्यों का आपस में विवाद हो गया। विवाद पत्नी सविता और पति राजाराम और जेठ दिनेश कुमारिया के बीच हुआ था। लेकिन यह पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक पहुंच गया।

पति और जेठ के सिर में लगी दोनों गोलियां

बता दें कि सविता ने बहस के बीच देसी कट्टा निकाला और पति राधेश्याम और जेठ दिनेश पर फायर कर दिया। गोली पति के सिर में जा लगी। जिसके बाद घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी गोली जेट के सिर में लगी। जेठ को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों पर फायरिंग के बाद महिला थाने में सरेंडर करने पहुंची। मामले की जांच कर रहे इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव के अनुसार घटना की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

फैमिली की इनसाइड स्टोरी

दोनों भाइयों के मकान आमने-सामने हैं। लेकिन दोनों की पत्नियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। यह विवाद जमीन को लेकर था। इतना ही नहीं महिला अपने पति से भी विवाद के बाद से अलग रहती है। आरोपी महिला अपने जेठ के परिवार को खत्म करना चाहती थी। आरोपी महिला सविता 41 साल की है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। जिसमें एक 21 और दूसरी 22 साल की हैं। वहीं 15 साल का बेटा है जो कि कक्षा 10 में पढ़ता है। इसके अलावा जेठ धीरज कुमारिया के परिवार में पत्नी और एक बेटा है।