Aurangzeb Cruelty Story : मुगल शासक औरंगजेब बहुत क्रूर था। उसने अपनी बेटी जेबुन्निसा को 20 साल तक कैद में रखा था। जहां उसने अंतिम सांस ली थी। कहा जाता है कि उसे गुमनाम तरीके से दफनाया भी कहा था। 

Aurangzeb Daughter Story : औरंगजेब कब्र विवाद (Aurangzeb Tomb Controversy) के चलते महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा (Nagpur Violence) भड़क गई है। इस बीच मुगल शासक की क्रूरता की कहानी और इतिहास की चर्चाएं बढ़ गई हैं। उसकी क्रूरता सिर्फ सत्ता पाने के लिए अपने ही भाई दाराशिकोह की हत्या या पिता शाहजहां को नजरबंद करने तक ही सीमित नहीं हैं। उसने अपनी ही बेटी को 20 साल तक कैद में भी रखा था। इतिहासकारों के अनुसार, बेटी को कई यातनाएं भी दी गई। आइए जानते हैं आखिर औरंगजेब ने ऐसा क्यों किया था...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

औरंगजेब कौन था 

औरंगजेब, मुगल शासक शाहजहां का बेटा था। उसका नाम अब्दुल मुजफ्फर मुहीउद्दीन औरंगजेब आलमगीर था। वह मुगल साम्राज्य का छठा शासक था। उसे कठोर नीतियों और कट्टरता के लिए जाना जाता है। सत्ता के लिए उसने अपने भाईयों को हत्या कर दी थी और बाकी धर्मों पर खूब अत्याचार किए। इतना ही नहीं उसने अपनी बड़े बेटी जेबुन्निसा को भी करीब 20 साल तक कैद में रखा था।

औरंगजेब ने किस बेटी को कैद में रखा 

औरंगजेब की सबसे बड़ी बेटी जेबुन्निसा थी। उसका जन्म 15 फरवरी, 1638 को हुआ था। बचपन से ही वह पढ़ाई-लिखाई में तेज और बुद्धिमान थी। उसे अरबी-फारसी की गहरी समझ थी। सिर्फ 7 साल की उम्र में ही हाफिज यानी कुरान को जानने वाली बन गई थी। वह एक कवियित्री भी थी, जिसकी कविताएं 'मख़फ़ी' नाम से जानी जाती है। पहले तो औरंगजेब उसे बहुत सम्मान देता था लेकिन जैसे-जैसे जेबुन्निसा की रुचि साहित्य, सूफी विचारों और अन्य धर्मों की शिक्षाओं में बढ़ने लगी, पिता की नाराजगी भी बढ़ती गई।

औरंगजेब ने अपनी बेटी को कैद में क्यों रखा 

कहा जाता है कि जेबुन्निसा, पिता औरंगजेब की कठोर धार्मिक नीतियों के खिलाफ थी और कई फैसलों का विरोध कर चुकी थी। कुछ ऐतिहासिक स्रोतों में यहां तक कहा गया है कि वह दाराशिकोह की सूफी विचारधारा की तरफ ज्यादा आकर्षित थी। जो औरंगजेब को नागवार गुजरा करती थी। कुछ ऐतिहासिक स्रोतों में यह भी बताया गया है कि जेबुन्निसा का दिल अकरम खान नाम के एक युवा शहजादा पर आ गया था, जब इसका पता औरंगजेब को चला, तो उसने अपनी बेटी को कैद करवा दिया।

औरंगजेब ने बेटी को कहां कैद में रखा 

औरंगजेब ने बेटी जेबुन्निसा को दिल्ली के सलीमगढ़ किले में कैद करवाया था। जहां करीब 20 साल तक वह रही। बताया जाता है कि उसने अंतिम सांस भी कैद में ही ली थी। उसे गुमनाम तरीके से दफनाया भी गया।