महाराष्ट्र मे शादी के दौरान एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां दूल्हा-दुल्हन अपने हाथों में स्पार्कल गन पकड़ फोटोज खिचवाने लगे। तभी गन फट गई और आग उससे निकलकर दूल्हन के चेहरे पर जा पहुंची। 

मुंबई. दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए कुछ ना कुछ अनोखा करते हैं, ताकि लोग उसकी चर्चा करें। कोई कपल क्रेन में सवार होकर आसमान से एंट्री मारता है तो कोई दुल्हन बुलेट पर स्टंट करती हई आती है। कभी-कभी यह स्टंटबाजी भारी पड़ जाती है। महारष्ट्र में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन कुछ ऐसा ही कर रहे थे। लेकिन वो दुल्हन के लिए खतरनाक साबित हो गया। इस घटना का वीडियो जिस किसी ने देखा उसका दिल दहल गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दर्दनाक मंजर देख सहम गए लोग

दरअसल, इस खतरना

स्टेज पर थे दूल्हा-दूल्हन, तभी कुछ ऐसा हुआ कि चीखते हुए भागे लोग...दिल दहला देगा कपल का ये वीडियोक वीडियो को ट्विटर पर अदिति नाम की एक यूजर ने पोस्ट किया हुआ है। क्लिप में दिखाई दे रहा दूल्हा और दुल्हन जयमाला वाले स्टेज पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि नवदंपत्ति जोड़े ने अपने हाथों में स्पार्कल गन पकड़ रखी है। लेकिन जैसे ही दोनों ने उसे फायर किया तो एक बंदूक फट गई और चिंगारी दुल्हन के चेहरे पर जा लगी। यह दर्दनाक मंजर देख लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। जिस किसी ने यह डरावना पल देखा वह सहम गया। करीब दो लाख लोगों ने इस वीडियो को देखा है। किसी ने लिखा-अब नया डर आ गया...में तो देखकर डर ही गया।

वीडियो देख दूल्हा-दुल्हन की लगा रहे क्लास

स्टंटबाजी का यह जानलेवा मामला महारष्ट्र का बताया जा रहा है। लेकिन किस जिले या शहर का है इसकी जानकरी नहीं है। सोशल मीडिया पर यह डरावना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर कई यूजर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-आजकल के लोगों पता नहीं क्या हो गयाय, सेखी बताने के चक्कर में अपनी जिदंगी से खिलावाड़ करने लग जाते हैं। तो दूसरे यूजर ने लिखा-जिंदगी के सबसे अहम पल शादी में भी दूल्हा-दुल्हन अपने विवाह से ज्यादा वायरल होने के लिए रील्स और वीडियो बनाने पर ध्यान देते हैं।

Scroll to load tweet…