मुंबई में सोमवार सुबह भारी बारिश और आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ। ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं भी बाधित हुईं।

Mumbai Rain: मानसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दी। यह आगे बढ़ रहा है। इस बीच सोमवार सुबह मुंबई में भारी बारिश और आंधी आई। बारिश के कारण बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया। सड़कें जलमग्न हो गईं। इसके चलते यातायात बाधित हुआ। बारिश और आंधी के चलते फ्लाइट और ट्रेनें भी प्रभावित हुईं हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई के कुर्ला, सायन, दादर और परेल सहित कई निचले इलाके जल भराव से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। यहां सुबह-सुबह बाढ़ग्रस्त सड़कों से वाहन गुजरते हुए दिखाई दिए। शहर में भारी बारिश के कारण तीनों प्रमुख लाइनों - सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर - पर लोकल ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। भारी बारिश के चलते मुंबई के तीनों प्रमुख लाइनों-सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर पर लोकल ट्रेन सेवाएं तय समय से पीछे चल रहीं हैं।

Scroll to load tweet…

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले और अन्य वर्षा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने भारी बारिश को लेकर तैयारियों का आकलन करने के लिए आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ चर्चा की।

Scroll to load tweet…

मौसम विज्ञान विभाग ने जारी की चेतावनी

सोमवार को IMD (India Meteorological Department) ने मुंबई के लिए चेतावनी जारी की। कहा कि अगले 3 से 4 घंटों में शहर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना है।

Scroll to load tweet…

सुबह 9 से 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा बारिश नरीमन पॉइंट फायर स्टेशन पर दर्ज की गई। यहां एक घंटे के भीतर 104 मिमी बारिश हुई। ए वार्ड ऑफिस में 86 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 83 मिमी और नगर निगम मुख्यालय में 80 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा, कोलाबा फायर स्टेशन में 77 मिमी, ग्रांट रोड आई हॉस्पिटल में 67 मिमी, मेमनवाड़ा फायर स्टेशन में 65 मिमी, मालाबार हिल में 63 मिमी और डी वार्ड में 61 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Scroll to load tweet…