MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • इस तस्वीर को याद कर फिर भावुक हुईं MP नवनीत राणा, हनुमान जयंती पर बताई जेल में हुए टॉर्चर की दास्तां

इस तस्वीर को याद कर फिर भावुक हुईं MP नवनीत राणा, हनुमान जयंती पर बताई जेल में हुए टॉर्चर की दास्तां

गुरुवार को हनुमान जयंती और अपने जन्मदिन के अवसर पर यहां एक सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा सदस्य नवनीत राणा ने गुरुवार को दावा किया कि उन्हें जेल में ‘टॉर्चर’ का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे उनका विश्वास नहीं टूटा।

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Apr 06 2023, 02:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

अमरावती. लोकसभा सदस्य नवनीत राणा ने गुरुवार को दावा किया कि उन्हें जेल में ‘टॉर्चर’ का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे उनका विश्वास नहीं टूटा। पिछले साल महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। उस पल को याद करके नवनीत राणा भावुक हो गईं।

25
Image Credit : Asianet News

गुरुवार को हनुमान जयंती और अपने जन्मदिन के अवसर पर यहां एक सभा को संबोधित करते हुए राणा ने यह भी कहा कि ठाकरे का अहंकार टिकेगा नहीं। अमरावती से निर्दलीय सांसद और उनके पति और विधायक रवि राणा को पिछले साल अप्रैल में मुंबई में ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। बाद में कपल को जमानत मिल गई थी।

35
Image Credit : Asianet News

उस वक्त को याद करते हुए नवनीत राणा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे पूछते थे कि उन्होंने क्या किया और उन्हें जेल क्यों हुई? नवनीत राणा ने कहा, "जेल में मुझे जो टॉर्चर झेलना पड़ा, उसके बावजूद वे मेरे विश्वास को नहीं तोड़ सके।

45
Image Credit : Asianet News

सांसद ने कहा कि जब अस्पताल में भर्ती (जेल से निकलने के बाद) उनके पति उनसे मिलने आए थे और उनसे मिलने पर रोए थे, तो उन पर उंगलियां उठाई गई थीं। उन्होंने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका घमंड और रवैया नहीं रहेगा। "भगवान राम ने कई दिग्गजों के रवैये पर जीत हासिल की है।"

यह भी पढ़ें-10वीं पास होकर भी एजुकेशन मिनिस्टर बने, खेती-किसानी कभी नहीं छोड़ी, झारखंड के 'टाइगर दा' की कहानी

55
Image Credit : Asianet News

सांसद ने आगे ठाकरे पर यह कहते हुए निशाना साधा कि वह अपनी पार्टी और उसकी विचारधारा को अक्षुण्ण नहीं रख सकते। उन्होंने पिछले साल एक विद्रोह के बाद शिवसेना के दो फाड़ होने का हवाला दिया, जिसके कारण ठाकरे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार गिर गई थी। उन्होंने कहा, "(शिवसेना संस्थापक) बालासाहेब ठाकरे यह देखकर आंसू बहाएंगे कि उनका अपना बेटा उनकी विचारधारा को नहीं रख सका और उसे दफन कर दिया।"

यह भी पढ़ें-यूपी पुलिस का दिल जीतने वाला Video Viral: थैला फटने से सड़क पर बिखर गई बुजुर्ग की दाल, उसे उदास देख मदद में यूं जुटी खाकी

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Recommended image2
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने
Recommended image3
Mumbai Crime: जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली गोलियां, देखें Video
Recommended image4
Sunetra Pawar के शपथ ग्रहण की 5 तस्वीरें, झुकी और नम थीं सबकी नजरें
Recommended image5
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved