उद्योगपति सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। जिंदल ने बयान जारी कर आरोप को झूठा और आधारहीन बताया है।

मुंबई। JSW ग्रुप के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) पर मुंबई की एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। जिंदल ने बयान जारी कर आरोप को खारिज किया है और इसे झूठा व आधारहीन बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सज्जन जिंदल की ओर से रविवार को आधिकारिक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया, "सज्जन जिंदल इन झूठे और आधारहीन आरोपों से इनकार करते हैं। वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। जांच जारी है इसलिए हम इस स्तर पर आगे टिप्पणी करने से बचेंगे। हम आपसे परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।"

महिला ने बताया 2021 में दुबई में हुई थी मुलाकात

अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि 2021 में दुबई में क्रिकेट मैच देखने के दौरान उसकी मुलाकात सज्जन जिंदल से हुई थी। इसके बाद महिला कई बार सज्जन जिंदल से मिली। इस दौरान सज्जन जिंदल ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला ने आरोप लगाया है कि सज्जन जिंदल ने 24 जनवरी 2022 को उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। उसने शादी का वादा पूरा नहीं किया। महिला ने दावा किया है कि जिंदल ने उससे माफी मांगी थी। इसके साध ही इस मामले में शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी थी। उन्होंने महिला को उनसे संपर्क करने से रोक दिया था।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: नागपुर में सोलर विस्फोटक कंपनी में धमाका, 9 लोगों की मौत, 3 घायल

फरवरी में मुंबई पुलिस ने दर्ज नहीं किया था एफआईआर

महिला इस साल फरवरी में केस दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस के पास गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह बॉम्बे हाईकोर्ट गई। 13 दिसंबर को मुंबई के BKC पुलिस स्टेशन में महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गई। इसमें सज्जन जिंदल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप), 354 (महिला की लज्जा भंग करना) और 506 (आपराधिक धमकी) लगाए गए हैं।