- Home
- States
- Maharastra
- चलती ट्रेन में 4 लोगों को गोलियों से भूनने वाले RPF जवान की हालत देख जज साब बोले-इसे खाना दो?
चलती ट्रेन में 4 लोगों को गोलियों से भूनने वाले RPF जवान की हालत देख जज साब बोले-इसे खाना दो?
'जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन' में 31 जुलाई तड़के अपने सीनियर सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले RPF के जवान चेतन कुमार चौधरी एंग्री मैन क्यों बना था, पुलिस अभी तक इसका सवाल नहीं खोज पाई है।

जयपुर. रनिंग 'जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन' में 31 जुलाई तड़के अपने सीनियर सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले RPF के जवान चेतन कुमार चौधरी के वकील ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी को 1 अगस्त को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे 7 दिन की GRP पुलिस की रिमांड पर भेजा गया। यहां वकील ने जिरह करते हुए कहा कि उसके वकील ने कुछ भी गलत नहीं किया। पढ़िए पूरी डिटेल्स...
आरोपी चेतन कुमार चौधरी के वकील ने कोर्ट में कहा कि उसके मुवक्किल ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उसने जो कुछ किया, वो सर्विस गन के साथ किया।
आरोपी के वकील ने दावा किया कि उसके मुवक्किल को कस्टडी में 24 घंटे से भूखा रखा गया। इसके बाद कोर्ट ने चेतन को भोजन देने के निर्देश दिए।
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि चेतन पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। वो पुलिस हिरासत में नारेबाजी भी कर रहा है।
फायरिंग में हैदराबाद निवासी सैफुद्दीन भी मारे गए थे। उसके मामा वाजिद पाशा का आरोप है कि वो दाढ़ी रखता था, नमाजी था, इसलिए उसकी पहचान पूछकर हत्या की गई। वे इसे आतंकी हमला बताने पर तुले हैं। वे 5 करोड़ का मुआवजा चाहते हैं। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी आशंका से इनकार किया है।
आरोपी आरपीएफ जवान चेतन सिंह को मेंटल हेल्थ असेसमेंट के लिए भेजा गया है। मंगलवार(1 अगस्त) को उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने उसकी 14 दिन की रिमांड मांगी थी, हालांकि कोर्ट ने 7 दिन की मंजूर की।
GRP पुलिस ने गोलीबारी को लेकर 15 से अधिक लोगों के बयान लिए हैं। इसमें पुलिस अधिकारी और ट्रेन में सवार यात्री भी शामिल हैं।
RPF जवान चेतन कुमार चौधरी ने एएसआई टीकाराम सहित तीन अन्य यात्रियों की हत्या कर दी। सिपाही चेतन को पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह भी राजस्थान का ही रहने वाला है।
विवाद किस कारण हुआ, इसके बारे में चेतन से पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ का स्टाफ पैंट्री कार में सवार था। टीकाराम एस्कार्ट ड्यूटी इंजार्च थे और चेतन बतौर स्टाफ काम कर रहा था।
चेतन सिंह ने अपने सीनियर टीकाराम मीना सहित कोच में सवार 48 वर्षीय अजगर अब्बास शेख और 62 वर्षीय अब्दुल कादरभाई मोहम्मद हुसैन भानपुरवाला के अतिरिक्त एक अन्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।