महाराष्ट्र में औरंगजेब का विवादित स्टेटस के लगाने का मुद्दा थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के कोल्हापुर और अहमदनगर के बाद अब लातूर शहर से इस फोटो को लेकर बवाल मच गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया गया।

लातूर (latur News). महाराष्ट्र में सोशल मीडिया में औरंगजेब का स्टेटस लगाने के बाद जारी हुआ मुद्दा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कोल्हापुर और अहमदनगर के बाद अब नया विवाद लातूर में छिड़ गया है। इसके बाद से ही हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। मामला शहर के किल्लारी गांव का है। पुलिस ने सोशल मीडिया में औरंगजेब की फोटो का स्टेट्स लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लातूर में शख्स ने सोशल मीडिया में लगाया औरंगजेब का स्टेटस

दरअसल लातूर के किल्लारी गांव में एक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में औरंगजेब की पिक्चर का स्टेटस लगाया हुआ था। जैसे ही इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया। साथ ही इसे भावनाओं का ठेस पहुंचाने का मुद्दा बताते हुए विरोध में 15 जून के दिन प्रदर्शन किया और इलाके की सभी दुकानों को बंद करवा दिया। हालांकि पुलिस ने हालात की गंभीरता को समझते हुए तुरंत एक्शन लिया और हिंदू संगठनों से बातचीत कर मामले को शांत कराया साथ ही उस व्यक्ति को अरेस्ट किया गया जिसने औरंगजेब का फोटो लगाया था।

कोल्हापुर और अहमदनगर में मचा था बवाल

जानकारी हो कि बीते 7 जून के दिन महाराष्ट्र के कोल्हापुर और अहमदनगर शहर में औरंगजेब की फोटो सोशल मीडिया में शेयर करते हुए तारीफ की गई थी। जैसे ही हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली इसके बाद से ही प्रदेश में विरोध प्रदर्शन होने लगे। इसे रोकने के लिए जैसे ही पुलिस प्रशासन सड़कों पर उतरा तो भीड़ में मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस को भी एक्शन लेना पड़ा और हालात को काबू करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गोले छोड़े गए। इस मामले में अभी तक 40 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

पुलिस का कहना है कि सांप्रदायिक सदभावना को बनाए रखने के लिए लोगों को अरेस्ट किया गया है। बता दें कि कोल्हापुर और अहमदनगर में औरंगजेब की फोटो शेयर करने के मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने तीखी प्रतिक्रिया दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें- औरंगजेब की पोस्ट को लेकर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बवाल: हिंदू संगठन सड़क पर, इंटरनेट सेवा बंद