महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA में सीट शेयरिंग समझौता हो गया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना 21, कांग्रेस 17 और शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA में सीट शेयरिंग को लेकर डील तय हो गई है। पिछले काफी समय से इसको लेकर खींचतान चल रही थी। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विपक्षी दलों के गठबंधन में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल हैं। शिवसेना (यूबीटी) के हिस्से में सबसे अधिक 21 सीटें आईं हैं। कांग्रेस को 17 शरद पवार की एनसीपी (एसपी)को 10 सीटें मिली हैं।

शिवसेना (यूबीटी) ने सांगली की विवादास्पद सीट अपने पास रखी है। कांग्रेस ने भिवंडी ले ली है। मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे की घोषणा की गई। इसमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले शामिल थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि हर पार्टी चाहती है कि उसे अधिक सीटें मिले। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हमें जीत मिले। बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों (19, 26 अप्रैल और 7, 13 व 20 मई) को होंगे।

शिवसेना (यूबीटी) को मिली सीटें

1. जलगांव

2. परभणी

3. नासिक

4. पालघर

5. कल्याण

6. ठाणे

7. रायगढ़

8. मावल

9. उस्मानाबाद

10. औरंगाबाद

11. रत्नागिरी

12. बुलढाणा

13. हातकणंगले

14. शिर्डी

15. सांगली

16. हिंगोली

17. यवतमाल-वाशिम

18. मुंबई उत्तर पश्चिम

19. मुंबई साउथ सेंट्रल

20. मुंबई दक्षिण

21. मुंबई उत्तर पूर्व

कांग्रेस को मिली सीटें

1. नंदुरबार

2. धुले

3. अकोला

4. अमरावती

5. नागपुर

6. भंडारा-गोंदिया

7. गढ़चिरौली-चिमूर

8. चंद्रपुर

9. नांदेड़

10. जालना

11. पुणे

12. लातूर

13. सोलापुर

14. कोल्हापुर

15. रामटेक

16. मुंबई उत्तर

17. मुंबई उत्तर मध्य

यह भी पढ़ें- रॉबर्ट वाड्रा Exclusive Interview: सासू मां से क्यों है अनबन, क्या राहुल गांधी बनेंगे PM?

शरद पवार की एनसीपी को मिली सीटें

1. बारामती

2. शिरूर

3. सतारा

4. भिवंडी

5. डिंडोरी

6. माधा

7. रावेर

8. वर्धा

9. अहमदनगर

10. बीड

यह भी पढ़ें- Exclusive Interview: रॉबर्ट वाड्रा ने बताया क्यों अमेठी से लड़ना चाहते हैं चुनाव, रायबरेली पर की ये बात