महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनाव परिणाम आज आने वाले हैं। इससे पहले बीजेपी कार्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी है। क्या फिर से बनने वाली है महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार?

महाराष्ट्र। राजनीति स्तर पर आज का दिन काफी ज्यादा खास है। महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजे आज आने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों की सांस अटकी हुई नजर आ रही है। हालांकि हरियाणा चुनाव से जो जलेबी चर्चा में आई थी उसका असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल महाराष्ट्र तक उन जलेबियों की खुशबू पहुंच चुकी है। बीजेपी मुख्यालय में चुनावी नतीजे आने से पहले ही जलेबियां छनने लगी है। महाराष्ट्र में महायुति एक बार फिर से अपनी वापसी का दावा करते हुए नजर आए हैं। ऐसे में नतीजे आने से पहले ही उन्होंने जश्न की तैयारियां शुरू हो चकी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भगवान का सहारा लेते नजर आएं ये राजनेता

वहीं, इन सबके बीच एकनाथ शिंदे सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां पर वो जीत के लिए प्रार्थना करते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं अंधेरी ईस्ट से खड़े हुए उम्मीदवार मुरजी पटेल और डिंडोशी सीट से प्रत्याशी संजय निरुपम भी मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आएं।

महिला को चाहिए जरूरी सुविधा- शायना एनसी

वहीं, शनिवार को मतगणना से पहले मुंबई की मुम्बादेवी विधानसभा सीट से खड़े हुए शिवसेना की उम्मीदवार शायना एनसी भी सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करती हुई नजर आईं। उन्होंने बात रखते हुए कहा,'मुम्बादेवी के लोगों के लिए क्लस्टर विकास और आवास सबसे बड़ी परेशानी है। यदि महिलाओं की बात करें तो उन्हें सुरक्षा और सुविधा दोनों चाहिए। यहां न तो स्कूल है और न अस्पताल। पूरे क्षेत्र के लिए एक सही विकास योजना जरूरी बननी चाहिए, जिससे इसे एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र में बदला जा सकें। मैं यहां पर आशीर्वाद लेने आई हूं।'

बीजेपी निकल रही है झारखंड में आगे

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्री की 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर आज नतीजे आने वाले हैं। झारखंड में इस वक्त बीजेपी गठबंधन 6 सीटों पर आगे निकल रही है।

ये भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 रिजल्ट: महायुति या महाविकास अघाड़ी? फैसला आज

Results Updates: 15 राज्य-50 सीटों के नतीजे, वायनाड पर सबकी नजर