फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के एबटाबाद में रहने वाले शख्स से मुंबई की रहने वाली महिला ने शादी की। वो पाकिस्तान भी गई, जिसको लेकर मुंबई पुलिस को शक है कि उसने वीजा हासिल करने के लिए झूठे कागजात पेश किए।

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में रहने वाली नगमा नाम की एक महिला 17 जुलाई को पाकिस्तान से लौटी है। अब वो पुलिस की रडार पर है। अधिकारियों का आरोप है कि वो पाकिस्तानी पति से मिलने के लिए पड़ोसी मुल्क गई थी। इसके लिए उसने वीजा पर जाली नाम, फेक आधार कार्ड समेत कई और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि भारत लौटने के बाद पुलिस ने महिला के दस्तावेजों में नगमा नूर मकसूद अली सनम खान रुख लिखा देखा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ठाणे में रहने वाली महिला की मां ने पुलिस के दावे का खंडन किया है और कहा- 2015 में महिला ने अपने पति से अलग होने के बाद अपना और बच्चों का नाम बदल लिया था। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने न तो महिला को हिरासत में लिया है और न ही गिरफ्तार किया है। बल्कि जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी लड़के से मुलाकात

नगमा/सनम ने साल 2021 में फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के एबटाबाद के बाबर बशीर अहमद से जुड़ी। दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए। प्रेमी से मिलने के लिए उसने पाकिस्तानी वीजा का आवेदन किया था। हालांकि, बाद में उसे अस्वीकार कर दिया गया। पुलिस ने दावा किया कि फरवरी 2024 में उसने बाबर से ऑनलाइन शादी की और वीजा के लिए फिर से आवेदन किया लेकिन उस दस्तावेजों में महिला का नाम सनम बताया गया। वीजा बन गया और वो पाकिस्तान चली गई।

अलवर की अंजू-नसरुल्लाह की कहानी

ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी भारतीय लड़की ने पाकिस्तानी लड़के से शादी की है। इससे पहले देश के सबसे चर्चित मामले में राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली अंजू ने पड़ोसी मुल्क के शख्स नसरुल्लाह से शादी की थी। इसके लिए वो पराए मुल्क भी चली गई थी। हालांकि, बाद में वो लौट कर आई थी। उसने इसके लिए अपने पहले पति को छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: फिर बेवफाई करने जा रही अलवर की अंजू: पाकिस्तानी BF को छोड़ने के बाद अब जा रही US